'एक रोटी डीएम साब के हाथ की...', कांवड़ यात्रा में क्यों वायरल हो रहा है सहारनपुर के DM का वीडियो

Kanwar Yatra 2023: सावन महीने की शुरूआत के साथ ही कांवड यात्रा भी 4 जुलाई से शुरू हो गई है। शिवभक्त भी हरिद्वार और गोमुख से गंगा जल लेकर बम-बम भोल और हर-हर महादेव के जयकारे लगाते हुए अपने गंतव्य की और निकल चुके हैं। तो वहीं, इस बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आई, जो काफी वायरल हो रही है।

सोशल मीडिया पर सामने आए वायरल वीडियो में सहारनपुर के डीएम डॉक्टर दिनेश चंद्र कांवडियों के लिए गरमा गरम रोटी सकते हुए नजर आ रहे हैं। डीएम डॉक्टर दिनेश चंद्र सहारनपुर में कांवडियों के लिए कैंप में उनकी सेवा करते नजर आए। सोशल मीडिया पर डीएम दिनेश चंद्र का वीडियो सामने आने के बाद यूजर्स भी अपनी प्रतिक्रियां देते हुए नजर आए।

Saharanpur DM Dr Dinesh Chandra

सहारनपुर में जगह-जगह कांवडियों के लिए शिविर लगाए गए हैं और रास्तों को लाइटों से सजाया गया हैं। इन रास्तों की दिन-रात निगरानी भी हो रही है। सड़कों पर लगाए गए इन कैंपों में कांवडियों के लिए भोजन से लेकर चिकित्सा जैसे कई इंतजाम किए गए हैं। बीती रात सहारनपुर के डीएम डॉक्टर दिनेश चंद्र ने कांवड़ यात्रा का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान डीएम दिनेश चंद्र एक कांवड़ शिविर में पहुंचे और यहां कुछ देर रुककर कांवड़ियों के लिए गरमा गरम रोटियां सेंकी। डीएम द्वारा रोटियां सेंकने का वीडियो वहां खड़े लोगों ने बना लिया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। इस वीडियो को लखनऊ के वरिष्ठ पत्रकार एहतेशाम सिद्दीकी ने भी ट्वीट किया है।

वीडियो ट्वीट करते हुए उन्होंने लिखा, 'IAS अफसर रोटी बना रहे है...सहारनपुर के जिलाधिकारी IAS डॉक्टर दिनेश चंद्र कांवड़ शिविर में कांवड़ियों के लिए गरमा गरम रोटी सकते हुए नज़र आ रहे है। कलेक्टर को अपने जिले में खूब मेहनत करनी होती है...हर DM रोटी नहीं बना पाता।'

देखें वीडियो...

बता दें कि सहारनपुर डीएम द्वारा कांवडियों के लिए रोटी सकते वीडियो होने के बाद हर तरफ उनकी चर्चा हो रही है। सोशल मीडिया पर ही नहीं, सभी जगह उनके इस काम की प्रशंसा हो रही है। गौरतलब है कि बीते कुछ सालों से उत्तर प्रदेश सरकार कांवड़ यात्रा के दौरान लाखों कांवड़ियों के स्वागत, सुविधा और सुरक्षा का अभूतपूर्व इंतजाम कर रही है।

इस बार भी कांवड़ यात्रा के दौरान बेहतर इंतजाम करने में उत्तर प्रदेश सरकार कोई कसर बाकी नहीं छोड़ रही है। कांवड़ यात्रा को सकुशल संपन्न हो इसके लिए प्रदेश में कड़े सुरक्षा प्रबंध किए गए हैं। पुलिस विभाग सतर्क है और यूपी के 1056 संवेदनशील जगहों पर सिक्योरिटी बढ़ाई गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+