सहारनपुर: तीन तलाक कानून का असर, 8 महीने बाद पत्नी को वापस लेने पहुंचा पति
सहारनपुर। केंद्र की मोदी सरकार द्वारा मुस्लिम महिलाओं की हिमायत में तीन तलाक को लेकर बनाया गया कानून असरदार साबित हो रहा है। मोदी सरकार द्वारा मुस्लिम महिला को तलाक दिए जाने पर उसके पति को 3 साल की सजा का प्रावधान किए जाने से अब लोग परिवार को एकजुट रखने में लग गए हैं। ऐसा ही एक मामला सामने आया है। आठ महीने से पति द्वारा छोड़े जाने के चलते मायके में रह रही एक विवाहिता को उसके ससुराल वाले वापस लेने के लिए पहुंच गए।

2015 में हुई थी शादी
सहारनपुर निवासी नसीमा की शादी 2015 में देहरादून के सेलाकुई निवासी मोहम्मद अली के साथ हुई थी। शादी के बाद उनको जुड़वा बच्चे हुए थे। आठ महीने पहले नसीमा और उसके पति अली के बीच किसी कारण से गलतफहमी हो गई। तभी से नसीमा अपने मायके रही थी, इसके बाद नसीमा ने एसपी ने शिकायत की। एसपी के निर्देश पर मामला महिला थाने पहुंचा।
पत्नी को वापस लेने पहुंचा पति
हाल ही में केंद्र सरकार द्वारा तीन तलाक का बिल पास किए जाने के बाद अचानक से नसीमा का पति और ससुरालवाले सहारनपुर पहुंचे और नसीमा को अपने साथ ले जाने के लिए तैयार हो गए। नसीमा भी अपनी ससुराल जाने के लिए तैयार नजर आई। बताया जाता है कि नसीमा के पति ने अब अपने पत्नी और बच्चों के नाम पर एक मकान बनाने का निर्णय लिया है। यह मामला सहारनपुर शहर में चर्चा का विषय बना हुआ है।












Click it and Unblock the Notifications