Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

एसडीएम ऑफिस में हो रही अफीम की खेती, हुआ खुलासा तो प्रशासन ने आनन-फानन में कराया नष्ट

सहारनपुर। उत्तर प्रदेश के देवबंद जिले के उप जिलाधिकारी (SDM) कार्यालय में अफीम की खेती करने का मामला सामने आया है। मामला सामने आने के बाद अधिकारियों में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में अफीम की खेती को नष्ट करवा दिया गया है। वहीं, इस मामले में अधिकारी बोलने से बच रहे है।

illegal opium cultivation caught in Sdm office

मामला देवबंद जिले के उप जिलाधिकारी कार्यालय का है। उप जिलाधिकारी में अचानक मीडिया कर्मियों की नजर अफीम की खेती पर पड़ गई। जब इस मामले में उप जिलाधिकारी से अफीम की खेती के बार में पूछ गया तो उन्होंने बताया कि अफीम की खेती करना कानूनी अपराध है। वहीं, दूसरी ओर सरकारी कार्यालय परिसर में ही इस अवैध अफीम की खेती होना बड़े हैरत की बात है।

illegal opium cultivation caught in Sdm office

वहीं, विभाग के कर्मचारी से जब इस खेती के बारे में पूछा गया तो उन्होंने बताया कि पहले जो एसडीएम थी उनके पति ने ही ये पौधे लगवाये थे। बाद में उनका स्थानांतरण पीलीभीत हो गया था। माली ने एसडीएम के पति नाम मोहन बताया है। अफीम की खेती की खबर से जिले के पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों में हड़कंप मच गया। जब मीडिया कर्मियों ने इस संबंध में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से बात की तो उन्होंने कुछ भी कहने से साफ इंकार कर दिया। अब देखना यह है कि क्या सरकारी कार्यालय परिसर में हो रही अफीम की खेती के मामले में कोई कार्रवाई होगी या नहीं।

ये भी पढ़ें:- सहारनपुर सीट पर क्या हैं जीत-हार के पुराने सियासी आंकड़े

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+