महिला ने पति पर लगाया संगीन आरोप, देवर और मामा के साथ हलाला करने का बना रहा है दबाव

सहारनपुर। उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में एक महिला ने तीन तलाक व हलाला के खिलाफ आवाज उठाई है। महिला का आरोप है कि उसके पति ने उसे तीन तलाक दे दिया और अब अपने मामा व छोटे भाई के साथ हलाला करने का दबाव बना रहा है। जब उसने विरोध किया तो उसके साथ मारपीट कर उसे घर से निकाल दिया गया। अब पीड़िता ने सहारनपुर के जिलाधिकारी से मिलकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

husband gives triple talaq to wife

जानकारी के मुताबिक, मामला नगर कोतवाली के शाहमदार मोहल्ला का है। पीड़ित महिला राबिया सोमवार को जिलाधिकारी कार्यालय पहुंची। उसके साथ सुप्रीम कोर्ट की अधिवक्ता फरहा फैज भी साथ थी। राबिया ने अपने पति राव मुनीर पर पहले तीन तलाक दिए जाने फिर अपने छोटे भाई सुहाले मोहम्मद अथवा उसके मामा राव लईक अहमद के साथ हलाला के लिए दबाव बनाने का आरोप लगाया। पीड़िता ने बताया कि जब उसने विरोध किया तो उसके साथ मारपीट करते हुए घर से बाहर निकाल दिया गया। पीड़िता ने जिलाधिकारी से आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।

बता दें कि पीड़ित महिला ने 15 दिन पहले महिला थाने में अपने पति, देवर, सास और पति के मामा के खिलाफ दहेज उत्पीड़न की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पीड़िता राबिया ने बताया कि 30 जनवरी 2017 को वह अपने पति राव मुनीर के साथ रिश्तेदारी में जयपुर गई थी। वहां एक सप्ताह रहने के बाद जब उसने अपने पति से अपने घर वापस चलने के लिए कहा तो उसने एक दिन बाद जाने के लिए कहा। जब उसने उसी दिन घर वापस चलने के लिए कहा तो राव मुनीर नाराज हो गया। उससे कहा कि वह उसके साथ रहने के लायक नहीं है, अभी से वह उससे रिश्ता खत्म कर लेगा। उसने उसी समय तलाक, तलाक, तलाक कह दिया। राबिया के मुताबिक उसने जब जयपुर से लौटकर पति के साथ ही रहने को कहा तो उसके पति ने अपने मामा या छोटे भाई के साथ हलाला करने की बात कही।

महिला थाने में दर्ज मामले में सोमवार को पुलिस ने राबिया के बयान कोर्ट में दर्ज कराए। जहां उसने अपने पति और अन्य ससुरालियों द्वारा किए गए उत्पीड़न के बारे में बयान दिए। इस मामले में जिलाधिकारी आलोक कुमार पांडेय ने पूरे मामले की गंभीरता से जांच कराकर उचित कार्रवाई किये जाने की बात कही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+