जानिए...शाकुंभरी देवी के दर्शन के बाद ही भाजपा क्यों करती है यूपी में चुनाव प्रचार की शुरुआत

सहारनपुर। लोकसभा चुनाव 2019 के चुनावी अभियान की शुरुआत उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शाकुंभरी देवी मंदिर में पूजा करने के बाद की। आपको बता दें कि भारतीय जनता पार्टी मां शाकुंभरी देवी के दर्शन करने के बाद ही अपने चुनाव प्रचार अभियान की शुरुआत करती है। इसका एक कारण ये भी है कि सहारनपुर की बेहट विधानसभा उत्तर प्रदेश की पहले नंबर पर आती है। पिछले विधानसभा चुनाव में भाजपा ने अपने चुनाव प्रचार अभियान की शुरुआत यही से की थी और प्रदेश में पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाई थी।

BJP launches election campaign after Shakambari Devi visit

मां शाकुंभरी देवी सिद्धपीठ देश में स्थित 52 शक्तिपीठों में से एक है। दुर्गा सप्तशती के 13वें अध्याय में मां शाकुंभरी देवी का उल्लेख मिलता है। यहां पर मां ने दुर्ग नामक राक्षस का वध किया था, जिसके बाद मां जगदंबा दुर्गा कहलाई। शाकुंभरी देवी से अपने चुनाव प्रचार अभियान की शुरुआत करना भाजपा के लिए हमेशा लकी रहा है। वर्ष 2014 में हुए लोकसभा चुनाव के दौरान भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने मां शाकुंभरी देवी के श्रीचरणों में माथा टेका था और विजयी हासिल की थी। इसे बाद यूपी में हुए विधानसभा चुनाव के प्रचार अभियान की शुरुआत भी अमित शाह ने यहीं से की थी। तब मां शाकुंभरी देवी के दर्शन करने के बाद भाजपा नेताओं ने विजयी क्रांति रथ यात्रा यहीं से शुरू की थी।

मां शाकुंभरी देवी का मंदिर बेहट विधानसभा क्षेत्र के तहत आता है। भाजपा नेताओं का मानना है कि मां शाकुंभरी देवी उनकी आराध्य देवी है। मां जगदंबा का ही स्वरुप है। मां का आशीर्वाद लेकर कोई भी कार्य शुरू किया जाए तो उस कार्य में हार का मुंह नहीं देखना पड़ता। पिछले चुनाव में भाजपा को मिली अपार सफलता को ध्यान में रखते हुए इस बार भी भाजपा ने यूपी में अपने चुनाव प्रचार अभियान की शुरुआत मां शाकुंभरी देवी के आशीर्वाद से की हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+