Attack On Bhim Army Chief: एक्शन मोड में पुलिस; पूरे शहर में नाकाबंदी, CCTV में दिखे हमलावर

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर अंतर्गत देवबंद इलाके में भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर आजाद पर ताबड़तोड़ फायरिंग हुई है। गोली उनके पेट को छूते हुए निकल गई। फायरिंग में आजाद की कार के शीशे भी टूट गए हैं। वह दिल्ली से अपने घर सहारनपुर के छुटमलपुर कस्बे जा रहे थे।

संगठन के साथी से मिलने गए थे चद्रशेखर
पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर आजाद देवबंद में संगठन के एक साथी एडवोकेट अजय के घर गए थे। अजय की मां का 2 दिन पहले निधन हो गया था। चंद्रशेखर जैसे ही अजय के घर से निकलकर अपनी कार तक पहुंचे, तभी दूसरी कार से आए हमलावरों ने उन पर फायरिंग कर दी।

Attack On Bhim Army Chief Chandrashekhar Police raids started to arrest attackers seen in CCTV

हमलावरों की गिरफ्तारी के लिए दबिश देना शुरू
जिसके फ़ौरन बाद चंद्रशेखर को देवबंद के सरकारी अस्पताल ले जाया गया। यहां से शुरुआती इलाज के बाद सहारनपुर के जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। अस्पताल के बाहर समर्थकों की भीड़ लगी हुई है। पुलिस ने इलाके की घेराबंदी कर हमलावरों की गिरफ्तारी के लिए दबिश देना शुरू कर दिया है।

Recommended Video

    Attack On Bhim Army Chief: एक्शन मोड में पुलिस; पूरे शहर में नाकाबंदी, CCTV में दिखे हमलावर
    Attack On Bhim Army Chief Chandrashekhar Police raids started to arrest attackers seen in CCTV

    CCTV में दिखे हमलावर, गाड़ी की हुई पहचान
    उधर मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लगे सभी सीसीटीवी कैमरों को खंगाला चालू कर दिया। जिसमे से एक CCTV कैमरे में हमलावरों की कार नजर आई है। CCTV फुटेज में गाड़ी का नंबर HR-70D-0278 दिख रहा है। यानी हरियाणा नंबर की कार से आए हमलावरों ने चंद्रशेखर पर 4 राउंड फायरिंग की। पुलिस ने बताया कि बदमाशों की धरपकड़ के लिए पूरे शहर में नाकाबंदी कर दी गई है। वहीं CCTV फुटेज के आधार पर बदमाशों की पहचान करने की कोशिश की जा रही है।

    Attack On Bhim Army Chief Chandrashekhar Police raids started to arrest attackers seen in CCTV

    'चंद्रशेखर खतरे से बाहर': पुलिस
    SSP विपिन ताडा ने कहा, करीब 5:15 बजे देवबंद पुलिस को चंद्रशेखर पर फायरिंग की सूचना मिली। पुलिस के आला-अधिकारी मौके पर पहुंचे। चंद्रशेखर को अस्पताल ले गए। उनके पेट से गोली छूकर निकली है। उनकी हालत खतरे से बाहर है। चंद्रशेखर के बताए गए घटनाक्रम की जांच पुलिस कर रही है। जो घटनाक्रम बताया है और जो साक्ष्य मौके पर मिले हैं, जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

    Attack On Bhim Army Chief Chandrashekhar Police raids started to arrest attackers seen in CCTV

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+