सहारनपुर में महिला की गोद से बच्चा उठाकर बदमाश फरार, घटना सीसीटीवी में हुई कैद

उत्तर प्रदेश की कानून व्यवस्था का ये हाल कि बदमाश चोरी, लूट, डकैती से अलग हटके अब बच्चे को खुलेआम छीनकर फरार हो रहे हैं। सहारनपुर में एक महिला की गोद से नवजात शिशु छीन कर भागते शातिर बदमाश का वीडियो सीसीटीवी में कैद हुआ है। वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है और साथ ही लोग योगी सरकार की कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े कर रहे हैं।

a man ran away taking a child from a women forcibly in saharanpur

घटना सीसीटीवी में हुई कैद
दरअसल पूरा मामला सहारनपुर के थाना सदर बाजार क्षेत्र के मिशन कंपाउंड स्थित खेमका सदन के पास का बताया जा रहा है। देर रात करीब 11:45 पर जब एक महिला अपने दरवाज़े पर दुधमुहा बच्चा लेकर बैठी थी, तभी वहां एक बदमाश आया और उसने पहले तो महिला के पास आकर उसको कुछ दान रूप भेट कर विश्वास जीतने की कोशिश की, फिर मौका देखकर महिला की आंखों में धूल झोंक कर उसके बच्चे को उठाकर वहां से फरार हो गया। महिला ने कुछ दूरी तक बदमाश का पीछा भी किया लेकिन बदमाश एक गाडी पर सवार होकर वहां से निकलने में कामयाग हो गया। वही पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई। पुलिस अब बदमाश की तलाश में जुटी है, परन्तु थाना सदर बाजार पुलिस की कार्यशैली पर भी बड़े सवाल खड़े हो रहे हैं।

a man ran away taking a child from a women forcibly in saharanpur

पिछले दिनों भी हुई हैं ऐसी वारदातें
उत्तर प्रदेश में पिछले दिनों बच्चा चोरी को लेकर काफी बवाल मचा था। कुछ मामले ऐसे सामने आए थे जिसमे बच्चा चोरी की अफवाह में मासूम लोग पिटाई का शिकार हो रहे थे और डीजीपी मुख्यालय ने सभी जिलों के पुलिस प्रमुखों को बच्चा चोरी की अफवाहों पर लगाम लगाने के लिए निर्देश जारी किए थे। एडीजी लॉ एंड ऑर्डर प्रशांत कुमार ने कहा था कि प्रदेश में बच्चा चोरी अफवाह है। ऐसा कोई संगठित गिरोह काम नहीं कर रहा, ऐसी अफवाह फैलाई जा रही है जिसकी वजह से इस तरह की हिंसक घटनाएं हो रही हैं। इस बात को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता कि कुछ निर्दोष लोगों के साथ जरूर गलत हुआ मगर सहारनपुर में हुई यह घटना बच्चा चोर गैंग के सक्रिय होने के संकेत भी दे रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+