Damoh News: दमोह में 32 दिन बाद टुकड़ों में दफन मिली लाश, सिर काट कर ले गए हत्यारे

Damoh News: मध्य प्रदेश के दमोह जिले से हत्याकांड का खौफनाक मामला सामने आया है। बटियागढ़ थाना क्षेत्र में 32 दिन पहले लापता हुए युवक का शव उसके ही खेत में जमीन के अंदर टुकड़ों में गड़ा मिला। मृतक की गर्दन नहीं मिली है। हत्यारे ने मृतक की गर्दन काट कर ले गए हैं।

बटियागढ़ थाना क्षेत्र के गुगरा कला गांव का मामला है। यंहा करीब एक माह से लापता युवक का शव रविवार को जमीन में टुकड़ो टुकड़ो में दफन मिला है।

Damoh News

मुखबिर की सूचना पर मौका स्थल पर पँहुची केरबना चौकी पुलिस और राजस्व अधिकारियों की उपस्थिति में जमीन से खुदाई के दौरान म्रतक देवीसिंह लोधी का शव टुकड़ो में मिला, जबकि म्रतक के सिर की तलाश अब भी पुलिस कर रही है।

दरअसल म्रतक देवी सिंह लोधी विगत माह लापता हो गया था जिसकी गुमइंसान रिपोर्ट चौकी में दर्ज कराई गई थी। रविवार को जमीन में दफन लाश टुकड़ो में मिलने से हत्याकांड सामने आया।

हालांकि हत्याकांड की बजह और आरोपियों की गिरफ्तारी सहित अन्य खुलासे होना बाकी है। जनचर्चा है कि अवैध सम्बन्धो में इस सनसनीखेज हत्याकाण्ड को अंजाम दिया गया है।

एसआई दुबे ने बताया के मुताबिक संभवत: आरोपितों ने युवक की हत्या करने के बाद उसकी गर्दन काटकर जंगल में कहीं फेंक दी होगी। क्योंकि समीप से ही जंगल लगा हुआ है।शव को उसीके खेत में दफना दिया जिसे पुलिसबल की मौजूदगी में खुदाई कर बाहर निकाला गया‌। लेकिन गर्दन नहीं मिली है।

इस हत्याकांड की सबसे बड़ी बात यह है कि मृतक की हत्य कर उसका शव उसीके खेत में दफना दिया गया और परिजनों को किसी प्रकार की जानकारी नहीं लगी। जबकि उनके द्वारा गुमशुदगी दर्ज करवाई गई थी। पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+