Sagar News: कलेक्टर से मिलने आई महिला ने खुद पर केरोसिन डालकर की आत्महत्या की कोशिश, सामने आई ये वजह
Sagar News: सागर कलेक्टर कार्यालय में जन सुनवाई के दौरान मंगलवार को एक महिला ने अपने ऊपर मिट्टी का तेल डालकर खुदकुशी करने का प्रयास की है। मौके पर मौजूद पुलिस ने जैसे-तैसे महिला की जान बचाई। इस महिला की जमीन से जुड़ी शिकायत है। जिससे वह नाराज है। इस महिला के साथ बेटा भी जनसुनवाई में कलेक्टर कार्यालय पहुंचा था। उनका आरोप है कि बीजेपी पार्षद उनकी जमीन पर कब्जा करवा रहे हैं।
पुष्पा रैकवार बांदरी थानाक्षेत्र के पिठोरिया गांव की रहने वाली हैं। महिला मंगलवार की दोपहर बेटे रानेश रैकवार के साथ कलेक्टर कार्यालय पहुंचीं। कार्यालय में कोई अधिकारी नहीं मिला। पुष्पा ने आवक-जावक शिकायती आवेदन दे दिया। इसके बाद कलेक्टर कार्यालय के मुख्य गेट पर आकर बैठ गईं। उन्होंने कहा कि वे अधिकारियों से मिलकर ही अपनी समस्या बताएंगी।

एक घंटे बैठे रहने के बाद उन्होंने अपने बैग से केरोसिन की बोतल निकाली और खुद पर डाली, इसके बाद तहसीलदार और सिटी मजिस्ट्रेट मौके पर पहुंचे और महिला की समस्या को सुनी है।
Recommended Video
महिला पुष्पा की शिकायत है कि गांव में उनकी आठ एकड़ जमीन है। इस पर जितेंद्र रैकवार, लोकेंद्र सिंह राजपूत और सीता रैकवार कब्जा कर रहे हैं। सभी उनके ही गांव पिठोरिया के ही रहने वाले हैं। 16 जून की रात हमारी जमीन बखर ली है। उन्हें रोकने पहुंचे तो गुंडे बुलाकर धमकाया। बांदरी थाने में शिकायत की। एनसीआर (असंज्ञेय अपराध) दर्ज की गई।
कलेक्टर और एसपी कार्यालय में पहले भी आवेदन दे चुके हैं। कोई सुनवाई नहीं हुई। मजबूरन यह कदम उठाना पड़ा। लोकेंद्र सिंह राजपूत 6 नंबर वार्ड से भाजपा पार्टी का पार्षद हैं। वही जमीन पर कब्जा करवा रहे हैं।
पुष्पा के बेटे रानेश रैकवार ने बताया कि गांव में पुश्तैनी जमीन है, जो नाना छोटेलाल रैकवार से हमें मिली है। पिता सुखलाल और भाई मनोहर इस पर खेती करते आ रहे हैं।
बांदरी वार्ड क्रमांक 6 के पार्षद लोकेंद्र सिंह राजपूत ने कहा कि पिठोरिया में महिला के परिवार में जमीनी विवाद चल रहा है। गांव वालों के साथ नपती के दिन खेत पर गया था। उन लोगों से कभी भी आमने-सामने बात नहीं हुई। महिला द्वारा लगाए गए सभी आरोप निराधार हैं।
मदद बस एक कॉल दूर
पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा
iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821
सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे












Click it and Unblock the Notifications