MP chunav में सागर में BJP प्रत्याशी शैलेंद्र जैन का अनोखा अंदाज, प्रचार के लिए मोटराइज्ड ट्राइसाइकिल का सहारा

Unique style of BJP candidate: मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव के मद्देनजर चुनावी माहौल गरमाया हुआ है नेता एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप जड़ रहे है तो दूसरी ओर सभी दलों के नेता जनता को आकर्षित करने के लिए तरह तरह के तरीके आजमा रहे है।

आपको बता दे कि सागर विधानसभा से विधायक एवम् बीजेपी प्रत्याशी शैलेंद्र जैन जनता को लुभाने में कोई कसर नही छोड़ रहे है कुछ दिन पहले वो ई रिक्शा में पत्नी सहित बैठकर प्रचार करने निकले थे तो आज वह स्वयं मोटराइज्ड ट्राइसाइकिल चलाकर लोगो के बीच पहुंचे और लोगो से बीजेपी के पक्ष में वोट करने की मांग की।

Unique-style-of-BJP-candidate-Shailendra-Jain-in-Sagar

शैलेंद्र जैन का यह तरीका काफी हद तक कारगर भी साबित होता नजर आ रहा है, अब देखना होगा कि सागर से कौन बाजी मरता है।

आपको बता दें कि जैन के खिलाफ आदर्श आचरण संहिता के उल्लंघन की भी शिकायत हो चुकी हैं। 5 नवंबर 2023 को साहू समाज धर्मशाला में हो रहे एक कार्यक्रम में पहुंची निर्वाचन मामले की जांच टीम ने पाया कि प्रत्याशी और विधायक शैलेंद्र जैन की उपस्थिति में कार्यक्रम स्थल पर गिफ्ट पैकेट में बर्तनों का वितरण तथा भोजन की व्यवस्था से की गई है, जो यह संदेह उत्पन्न करता है कि मतदाताओं को लुभाने के लिए यह कार्य किया गया है।
संवाद सूत्र ब्रजेश रजक सागर मध्यप्रदेश

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+