राजनीति को लेकर उमा भारती का बड़ा बयान, मैं राजनीति कभी नहीं छोडूंगी
मध्य प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती ने सोमवार को सागर में बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि वे जीवन में राजनीति कभी भी नहीं छोड़ेंगी। यह बताया उन्होंने सागर के शाहपुर में दिया है। वे यहां एक कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंची थी।

भाजपा की फायर ब्रांड लीडर व पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती सोमवार को सागर जिले के रहली-गढ़ाकोटा विधानसभा के शाहपुर पहुंची थी। प्रदेश के पीडब्ल्यूडी मंत्री गोपाल भार्गव के बुलावे पर उमा भारती यहां स्थापित वीरांगना महारानी अवंतीबाई की प्रतिमा का अनावरण करने पहुंची थी। मंच से संबोधित करते हुए उमा भारती ने कहा कि लोग कहते हैं मैं चुनाव नहीं लडूंगी, राजनीति छोड़ दूंगी, मैं बचाता चाहती हूं, मैं कभी राजनीति नहीं छोडूंगी। उन्होंने मंच से ही अपने राजनीतिक जीवन में प्रदेश को उनके माध्यम से मिली विभिन्न उपलब्धियों का नाम लेते कहा कि यदि मैं राजनीति में नहीं होती तो क्या ये मिल पाते।
मंत्री गोपाल भार्गव को भाई मानती हैं उमा भारती
बता दें कि उमा भारती पीडब्ल्यूडी मंत्री गोपाल भार्गव को भाई मानती हैं। वे गोपाल भैया कहकर संबोधित करती हैं तो मंत्री भार्गव उन्हें कभी दीदी तो कभी, बिन्ना कहकर संबोधित करते हैं। मंच पर भी दोनों ने ही भाषण में ऐसे ही संबोधन देखने को मिले। उमा भारती जब कार्यक्रम स्थल पर पहुंची तो गोपाल भार्गव ने बड़े ही आत्मीय भाव से उनका स्वागत किया।












Click it and Unblock the Notifications