पिता ने कर्ज नहीं चुकाया तो बेटों को घर से उठा ले गए, किडनैपर निकला पार्षद का बेटा

Sagar news, सागर। मध्यप्रदेश के सागर में एक चौंका देने वाला मामला सामने आया है। छह माह पहले उधार दिए रुपए न लौटाने पर मकरोनिया निवासी युवक ने पथरिया जाट के दो नाबालिगों को घर से उठाकर बण्डा रोड पर बंधक बनाया। बच्चों ने 80 हजार रुपए लाने के लिए जब चाचा को कॉल किया तब यह खबर पुलिस तक पहुंची। चाइल्ड लाइन और मकरोनिया पुलिस एक्शन में आए और बण्डा रोड स्थित दुकान के पीछे एक घर से दोनों बच्चों को बरामद किया। वह इन किशोरों को करीब 5 घंटे तक एक कमरे में बंद किए रखे था।

two boys kidnapped in sagar

बंधक बनाए गए दोनों किशोरों के मुताबिक, कर्ज नहीं चुकाने काे लेकर हमारे परिवार पर काफी दबाव बनाए थे। वह रोज घरवालों को धमकाता रहता था। सोमवार को वह धमकाने आया और हम दोनों को जबरदस्ती अपनी बाइक पर बैठा लिया और अपनी दुकान के एक कमरे में बंद कर दिया। उसने हमें भोजन-पानी भी नहीं दिया।

पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी मकरोनिया नपा के पार्षद का पुत्र है। जानकारी के अनुसार शहर के उपनगर मकरोनिया में सूदखोरों की दबंगई का मामला सामने आया जब दो नाबालिग बच्चों की पिटाई कर रहे थे। सूचना पर पुलिस विशेष शाखा किशोर संरक्षण इकाई की टीम ने मुक्त करा लिया लेकिन आरोपी गायब हो गया।

दरअसल जिन बच्चों की पिटाई की जा रही थी, उनके माता-पिता कहीं बाहर मजदूरी करते हैं और इन्हें सिर पर कर्जा था। दोनों माता-पिता का पता पूछने पर आरोपी अक्सर इन बच्चों को प्रताड़ित करते थे। सोमवार को भी यह दोपहर से इन बच्चों को बंधक बनाकर मारपीट कर रहे थे। जिसकी सूचना पुलिस की टीम को मिली और यह कार्रवाई की गई। टीम ने मामला सिविल लाइन थाने को सौंप दिया है, आरोपी अभी फरार है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+