हरियाणा वाले मप्र के गेंहू की बनी रोटी खा रहे, बुंदेलखंड में बोले सीएम मनोहर लाल खट्टर

Madhya Pradesh Assembly Elections 2023: हरियाणा (Haryana) के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि बुंदेलखंड की धरती वीरों और दानियों की धरती रही है, जिन्होंने सदैव मुगलों और देशविरोधी ताकतों को परास्त किया है। आज मध्यप्रदेश हरियाणा के बराबर अनाज पैदा करता है। नर्मदा के पानी से सिंचित खेती से उपजे गेहूं की रोटी हरियाणावासी रूचिपूर्वक खाते है। बता दें कि सीएम खड्डर सागर जिले के सुरखी में आए थे...

Haryana Chief Minister Manohar Lal Khaddar

सुरखी में भाजपा की जनसभा को संबोधित करते हुए हरियाणा के सीएम मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदीजी के मार्गदर्शन और सीएम शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में मध्यप्रदेश बीमारू राज्य से विकसित राज्य की तरफ बढ़ गया है। कई हजार करोड़ रुपए की परियोजनाओं के शिलान्यास से आज इस क्षेत्र को भी रोजगार मिल रहा है, जबकि कांग्रेस के कार्यकाल में न सड़क थी, ना बिजली थी, ना पानी था। आज सागर जिले के सुरखी विधानसभा क्षेत्र में आयोजित जनसभा को संबोधित कर जनता-जनार्दन से नए भारत को अविराम गति देते हुए फिर से भाजपा सरकार बनाने की अपील की।

Haryana Chief Minister Manohar Lal Khaddar

नर्मदा के पानी से सिंचित गेंहू की रोटी हरियाणा वाले खा रहे
श्री खड्डर ने बुंदेलखंड की धरती को वीरों और दानियों की धरती बताते हुए कहा कि बुंदेलखंड वर्षो से पिछड़ा इलाका था, सड़क, बिजली, पानी का अभाव था, पिछडे 18 वर्षां में इस क्षेत्र में जो विकास कार्य हुए। उससे अब कोई कमी नहीं है। आज का हरा भरा बुंदेलखंड मध्यप्रदेश सरकार की देन है। हाल ही में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बीना रिफाइनरी में पेट्रोकेमिकल काम्पलेक्स का शिलान्यास किया है। जिससे लाखों युवाओं को रोजगार मिलेगा। मुख्यमंत्री चौहान ने मध्यप्रदेश की जनता के लिए काफी कार्य किए है। बिजली और पानी की पर्याप्त व्यवस्था की गई है। आज मध्यप्रदेश हरियाणा के बराबर अनाज पैदा करता है। नर्मदा के पानी से सिंचित खेती से उपजे गेहूं की रोटी हरियाणावासी रूचिपूर्वक खाते है। डबल इंजन की सरकार ने गरीबों के हित में भी अनेक योजनाएं चलाई है। पीएम आवास योजना के अंतर्गत लोगों को आवास के अलावा बिजली, पानी की सुविधा दी गई है। श्री खट्टर ने लाड़ली बहना योजना और उज्जवला योजना की पात्र महिला हितग्राहियों को 450 रुपए में घरेलू गैस सिलेंडर देने की योजना का स्वागत किया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+