Sagar News: पांच दिन से लापता युवक का मिला शव, कार्यवाही न करने से नाराज परिजनों ने शव रखकर किया चक्काजाम
Sagar News: सागर के मोतीनगर थाना क्षेत्र के भोपाल रोड पर स्थित बावड़ी में 5 दिन से लापता युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक 15 दिसंबर को शादी समारोह में शामिल होने के लिए गया था, जिसके बाद से घर नहीं लौटा था। मामले में परिवार वालों ने पुलिस थाने में शिकायत की थी। इसी बीच उसका शव बावड़ी में मिला है।
शव की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को बावड़ी से बाहर निकलवाया और पंचनामा बनाकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा गया है। वहीं पुलिस पर आरोप लगाते हुए परिजनों ने मोती नगर चौराहे पर शव रखकर परिजनों ने किया चक्का जाम पुलिस मुर्दाबाद के लगे नारे भी लगाए।

जानकारी के अनुसार राज पुत्र हरिसिंह ठाकुर उम्र 22 साल निवासी पंतनगर 15 दिसंबर को परिचित की शादी समारोह में शामिल होने के लिए गया था, जिसके बाद से वह गायब था। उसके घर नहीं पहुंचने पर परिवार वालों ने तलाश किया साथ ही दोस्तों व अन्य लोगों से जानकारी निकाली। लेकिन कहीं कुछ पता नहीं चला जिसके बाद उन्होंने 16 दिसंबर को थाने में शिकायत दर्ज कराई।
परिजनों का आरोप है कि शिकायत पर बाद भी पुलिस ने मामले को गंभीरता से नहीं देखा। गौरतलब है कि मृतक की मां और उसके दोस्तों द्वारा उक्त घटना की सीसीटीवी फुटेज और पूरी जानकारी पुलिस थाने में आकर पुलिसकर्मियों को उपलब्ध कराई गई थी। इसके बावजूद भी पुलिस द्वारा लगातार इस मामले में लापरवाही बरती गई है। वहीं मृतक के दोस्तों के मुताबिक उनके साथ जो मारपीट की गई तब मृतक के दो दोस्त भाग कर मोतीनगर थाने पहुंचे, जहां आरोपियों द्वारा थाना परिसर के अंदर भी उनके साथ मारपीट की गई फिर भी उनके ऊपर कोई कार्रवाई देखने को नहीं मिली इतनी बड़ी घटना होने के बाद आज युवक की लाश मिलना पुलिस की कार्यप्रणाली पर बहुत बड़ा प्रश्न चिन्ह खड़ा करता है।
शव मिलने के बाद सूचना पर पुलिस और एफएसएल टीम पहुंची जहां पर शव को कब्जे में लेकर पंचनामा बनाया गया। देर रात शव को अस्पताल भेजा गया है। बुधवार को शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। वहीं पुलिस ने मृतक के दो साथियों को पूछताछ के लिए थाने बुलाया है। उक्त मामले में पुलिस अधिकारियों द्वारा कोई भी बयान देने से फिलहाल साफ मना कर दिया गया है।












Click it and Unblock the Notifications