अजब-गजब: कार चालक ने हेलमेट नहीं पहना था, कैमरे में देखकर काट दिया चालान!
स्मार्ट सिटी ने हेलमेट न लगाने पर एक कार चालक का चालान काट दिया। दरअसल सागर में प्रमुख चौराहो पर स्मार्ट सिटी के तहत कैमरे लगाकर मॉनीटरिंग की जा रही है, जिसमें नंबर के आधार पर चालान बनाकर घर भेज दिए जाते हैं।

Madhya Pradesh के सागर में अब छोटी-बड़ी कार चालकों को भी हेलमेट लगाने होंगे! चौंकिये मत यह हम नहीं कर रहे बल्कि सागर स्मार्ट सिटी द्वारा काटे गए चालान से पता चला है। दरअसल सागर स्मार्ट सिटी ने एक कार चालकर का इसलिए चालान काटकर घर भेज दिया, क्योंकि उसने हेलमेट नहीं लगाया था। इसी प्रकार एक मोटर साइकल सवार को चालान भेजा गया है, जो गाड़ी उसके पास है ही नहीं। यह चालान स्मार्ट सिटी द्वारा शहर में लगाए गए कैमरों में मॉनीटरिंग कर बनाए जा रहे हैं।
सागर स्मार्ट सिटी द्वारा किए जा रहे कार्यों को लेकर जब-तब सवाल तो खड़े होते ही रहे हैं, हाल ही में स्मार्ट सिटी द्वारा कैमरों के माध्यम से मॉनीटरिंग कर बनाए जा रहे चालानों को लेकर इंटेलीजेंट ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम को मॉनीटरिंग करने वाले कर्मचारियों पर भी सवाल उठाए जा रहे हैं। कारण बीते दो फरवरी को सुबह एक चार पहिया वाहन क्रमांक एमपी 20 BA 5521 सागर के परेड मंदिर चौराहे के पास से गुजरा था। उसके खिलाफ यातायात के नियम का उल्लंघन करते हुए जुर्माना लगाया गया है। जबलपुर के कोतवाली मार्ग निवासी हीरेश सोनी पिता सतीष सोनी को चालान भेजा गया है, जिसमें उल्लेख है कि कार चालक ने हेलमेट नहीं लगाया था, इस कारण उसका 250 रुपए का चालान किया जाता है, जिसे सागर के पुलिस चौकी में जमा कराना है।

Recommended Video

जिस मॉडल की मोटर साइकल ही नहीं उसका चालान भेज दिया
स्मार्अ सिटी ने सागर के आदर्श रावत को उनकी मोटर साइकल का चालान भेजा गया है। इसमें फोटो में न उनकी गाड़ी है, न ही उनकी गाड़ी का मॉडल लिखा है न नंबर सही है। उनके पास थाने से फोन भी पहुंचा, जब उन्होंने बताया कि चालान हीरो कंपनी की डीलक्स मॉडल गाड़ी का काटा गया है, जबकि उनके पास हीरो की पैशन गाड़ी है। नंबर की सीरीज में भी अंतर है, किसी दूसरे का चालन मेरे नाम से काट दिया गया, चालान पर जो फोटो लगी है, वह भी मेरी गाड़ी की नहीं है तो सामने से बताया कि आपको चालान भरना ही पड़ेगा। बता दें कि यह कोई एक बार का मामला नहीं है। आदर्श रावत ने बताया कि गाड़ी का नंबर मेरा (M.P-15-ND-4333) ( मेरी हीरो पैशन है) और जिस गाड़ी का मुझे चालान भेजा गया वो गाड़ी डिलक्स दिख रही जिसका नंबर M.P-15-NF-4333 है। पूर्व में चार से छह महीने बाद तक लोगों को चालान भेजे गए थे। लेफ्ट टर्न चालू होने के बावजूद चौराहे पर गुजरने के कारण एक ही व्यक्ति को दो-दो चालान भेजे गए थे।
-
37 साल से लापता है ये फेमस एक्ट्रेस, गुमनामी में लुट गया सबकुछ, ऋषि कपूर पर लगाया था ऐसा आरोप -
Iran Vs Israel: 'सभी देश भुगतेंगे परिणाम', शांति प्रयासों के बीच ईरानी विदेश मंत्री की बड़ी चेतावनी -
VIDEO: 10 साल की दुश्मनी! बीच मैदान पर एक झप्पी और सब खत्म! विराट-कुंबले का वीडियो देख दुनिया दंग -
बॉलीवुड की पहली 'लेडी सुपरस्टार' ने 4 Minute तक किया था Kiss, हीरो के छूट गए थे पसीने, फिर मचा था ऐसा बवाल -
IPS अंशिका वर्मा ने केके बिश्नोई से रचाई शादी, क्या अधूरा ख्वाब पूरा करने के लिए त्याग देगी खाकी वर्दी? -
Rahul Banerjee Postmortem रिपोर्ट में शॉकिंग खुलासा, सामने आया ऐसा सच, पुलिस से लेकर परिवार तक के उड़े होश -
Gold Rate Today: मार्च के आखिर में फिर सस्ता हुआ सोना, डेढ़ लाख के नीचे आया भाव, ये है 22k और 18K गोल्ड रेट -
Kal Ka Match Kon Jeeta 28 March: कल का मैच कौन जीता- RCB vs SRH -
Nitish Kumar Resigns: नीतीश कुमार का बड़ा फैसला, MLC पद से इस्तीफा, मुख्यमंत्री की कुर्सी छोड़ने पर सस्पेंस -
UPPSC Topper: कौन हैं नेहा पंचाल? UPPSC की बनीं टॉपर, दूसरे और तीसरे नंबर पर किसने मारी बाजी, टॉप-25 की लिस्ट -
Love Story: सनातन धर्म की तुलना 'मच्छर' से करने वाले उदयानिधि को हुई थी पहली नजर में मोहब्बत, कौन है पत्नी? -
Prakash Raj Caste: 4 बच्चों के पिता प्रकाश राज किस जाति से हैं? पहली पत्नी को क्यों तलाक देकर की दूसरी शादी?












Click it and Unblock the Notifications