गजब! Sagar Smart City: न वाहन, न नंबर का पता, मोबाइल पर ई-चालान भरने बल्क में मैसेज
स्मार्ट सिटी के कर्मचारियों का नया कारनामा सामने आया है। सागर के लोगों के मोबाइल पर ई-चालान भरने मैसेज आ रहे हैं, जबकि लोगों का चालान से लेना देना ही नहीं है। लोगों से लोक अदालत में पहुंचने और चालान भरने चेतावनी दी गई है

मोबाइल पर आए मैसेज में यह भाषा लिखी...
स्मार्ट सिटी के सिस्टम से जनरेट मैसेज जो मोबाइल पर भेजे जा रहे हैं, उसमें कहा गया है की आपके वाहन नम्बर के विरुद्ध यातायात नियमों का पालन नहीं करने के कारण स्मार्ट सिटी के द्वारा ई-चालान जारी किया गया था, जिसे आपके द्वारा अभी तक भरा नहीं गया। अतः यातायात पुलिस के द्वारा आपके चालान को कोर्ट में पेश किया गया है, जिसके निराकरण हेतु आप दिनांक 13/05/23 को आयोजित नेशनल लोक अदालत में जिला न्यायालय परिसर में उपस्थित होकर अपने चालान का निराकरण करवाए। जिला प्रशासन सागर MPDEGS...
Recommended Video

लोग ट्रैफिक थाने पहुंच तो बताया गया कि हमने नहीं भेजे
मोबाइल पर मैसेज आने के बाद जब कई लोग कटरा बाजार स्थित यातायात थाना पहुंचे तो अधिकारियों ने मैसेज देखकर बताया कि हमने यह मैसेज नहीं भेजे हैं। आप स्मार्ट सिटी कार्यालय में संपर्क करें। जब लोगों ने वहां संपर्क किया तो उल्टे मोबाइल धारक से उसके वाहन का नंबर और जानकारी मांगने लगे ताकि चालान जारी कर सकें। जबकी उसके वाहन की कोई भी जानकारी कार्यालय में थी ही नहीं। कहने का मतलब मोबाइल लिस्ट उठाई और मैसेज डंप कर दिए। इस मामले में आला अधिकारी बात करने से कतरा रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications