Sagar में बोले shivraj, उनसे पूछे तो बोलेंगे लाल किला और कुतुब मीनार भी कमलनाथ ने बनवाए हैं

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कांग्रेस और कमलनाथ पर करारा तंज कसते हुए कहा है कि यदि उनसे (कांग्रेसियों) से पूछा जाए तो वे बोलेंगे कि लाल किला और कुतुब मीनार भी कमलनाथ ने बनवाए हैं! सीएम शिवराज से यह बात गुरूवार को सागर में मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए कही है।

शिवराज क्यों बोले: लाल किला—कुतुब मीनार कमलनाथ ने बनवाए!

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान गुरूवार दोपहर बाद सागर पहुंचे थे। उन्होंने यहां पर ढाना हवाई पट्टी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सभा के लिए तैयार हो रहे मंच व डोम सहित तमाम व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इसके अलावा वे बड़तूमा में ​संत रविदास मंदिर भूमिपूजन निर्माण स्थल भी पहुंचे और तैयारियों का जायजा लिया। ढाना हवाई पट्टी पर उन्होंने मीडिया से रूबरू होकर मंदिर निर्माण व पीएम मोदी के कार्यक्रम की जानकारी दी।
शिवराज क्यों बोले: लाल किला—कुतुब मीनार कमलनाथ ने बनवाए!

इसी दौरान मीडिया ने सवाल पूछा कि कांग्रेस के मीडिया विभाग प्रभारी केके मिश्रा ने बयान दिया है कि आपके संत रविदास मंदिर निर्माण की घोषणा के काफी पहले उन्होंने संत रविदास मंदिर निर्माण का संकल्प ले लिया था। इस पर सीएम ने हसंते हुए तंज कसा कि यदि उनसे (कांग्रेसियों) पूछा जाए तो वे यही कहेंगे कि लाल किला और कुतुब मीनार भी कमल नाथ ने बनवाए हैं।

सागर की धरती पर इतिहास रचा जा रहा है
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ढाना हवाई पट्टी पर सभा स्थल व मंदिर निर्माण स्थल का निरीक्षण करने के बाद जानकारी देते हुए बताया कि सागर की धरती नया इतिहास रचा जा रहा है। संत शिरोमणि संत रविदास महाराज जीवन मूल्यों समरसता के लिए, भारतीय संस्कृति के लिए अद्भुत काम किया हैं। मंदिर और स्मारक निर्माण की सारी तैयारियां पूरी हो गई हैं। हम सौभाग्यशाली हैं, भूमिपूजन के लिए हमारे वैश्विक नेता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पधार रहे हैंं। सीएम ने आगे बताया कि मंदिर नागर शैली में 10 हजार वर्गफीट में बनेगा, इंटरप्रिटेशन म्यूजियम बनेगा, संस्कृति एवं रचनात्मक विशेषता के साथ संत शिरोमणि के दर्शन को प्रदर्शित करने वाली एक विशेष शैली के म्यूजियम का निर्माण किया जाएगा। इसमें 4 गैलरी स्थापित की जाएंगी। जो उनके जीवन पर दर्शन पर अध्ययन करना चाहेंगे उनके लिए भक्त निवास का निर्वाण होंगा। भोजन के लिए 15 हजार वर्गफीट में भोजन की व्यवस्था, भोजनालय, फूडकोर्ट, प्रवेश द्वार के पास, म्यूरल्स के माध्यम से जीवन का चित्रण किया जाएगा। दो भव्य प्रवेश द्वार होंगे, सीसीटीवी, लाइटिंग होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+