Sagar: थाई स्पा में ग्राहक बनकर पहुंची पुलिस, रेट तय होते ही नॉर्थ ईस्ट की युवतियां गिरफ्तार

सागर में आकर दार्जलिंग और वेस्ट बंगाल की युवतियां देह व्यापार कर रही हैं। शुक्रवार को मकरोनिया इलाके में संचालित एक स्पा सेंटर पर छापा मारकर पुलिस ने 5 युवतियों व दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

Sagar: स्पा सेंटर से दार्जलिंग-बंगाल की युवतियां गिरफ्तार

सागर का उपनगरीय इलाका मकरोनिया जिस तेजी से विकसित होता जा रहा है, उसी स्पीड से यहां अपराध और अनै​तिक कारोबार भी पनप रहे हैंं। बीते दो-तीन महीनों में यहां अलग-अलग इलाकों में सेक्स रैकेट पकड़े गए हैं। शुक्रवार को एक बार फिर यहां एक थाई स्पा सेंटर पर छापामार कर नॉर्थ ईस्ट की 5 युवतियों और 2 व्यक्तियों को पकड़ा गया है।

पुलिस से मिली जानकारी अनुसार मकरोनिया के दीनदयाल नगर में क्रिस्टल स्पा सेंटर की आड़ में चल रहे अवैध कारोबार पर महिला थाना प्रभारी रीता सिंह और मकरोनिया पुलिस ने संयुक्त रूप से कार्यवाही की है। मौके से 5 युवतियों सहित सहित 2 लोगों को पकड़ा गया है। बताया जा रहा है की पकड़ी गई सभी युक्तियां नार्थ ईस्ट से है। जो स्पा सेंटर की आड़ में अवैध काम करती थी। पुलिस को लंबे समय से इस कार्य की शिकायत मिल रही थी जिसके बाद शुक्रवार को इस स्पा सेंटर पर पुलिस ने अपने लोगो से रेकी कराई और पुष्टि होने के बाद संयुक्त रूप से छापा मारा गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+