Sagar: रंगपंचमी पर अनरए में शामिल होने बाइक पर ललितपुर से सागर आ रहे दादा-पोते की दर्दनाक मौत
होली पर्व पर सागर में एक रिश्तेदार के यहां अनरए पर गुलाल लगाने आ रहे ललितपुर निवासी एक बुजुर्ग और उनके 4 साल के मासूम पोते की जान चली गई। किसी बड़े वाहन चालक ने लापरवाही से वाहन चलाते हुए उनकी बाइक को टक्कर मार दी थी।

रंग पंचमी पर्व पर ललितपुर के ग्राम रजवारा से ग्राम भोजपुरा सागर में अपने रिश्तेदारों के अनरए के मौके पर गुलाल लगाने आ रहे दादा और पोते की सड़क दुर्घटना में जान चली गई। त्योहार पर इस हृदय विदारक हादसे के बाद परिवार में रंगों का पर्व फीका पड़ गया। घटना में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल भी हुआ है। बांदरी थाना पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आज दोपहर रजंवास के पास राष्ट्रीय राजमार्ग पर सागर की ओर आ रही एक मोटर साईकिल को अज्ञात वाहन ने पीछे से टक्कर मार दी। दुर्घटना में बाइक पर सवार एक अधेड़ और बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया।
थाना प्रभारी राजेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि मृतक कप्तान यादव अपने 4 वर्षीय पोते एवं साले पप्पू यादव सभी निवासी ग्राम रजपुरा ललितपुर से मोटर बाइक से भोजपुरा गांव में रिश्तेदारों के यहां अनरए के पर्व पर गुलाल लगाने जा रहे थे। राजमार्ग पर पीछे से अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी, जिससे मौके पर ही कप्तान यादव एवं उनके चार वर्षीय पोते की मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल पप्पू को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मालथौन में उपचार के लिए भेजा गया है जहाँ उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है। थाना प्रभारी चौहान के अनुसार एनएच पर लगे सीसीटीव्ही कैमरो से आरोपी वाहन की पहचान की जा रही है।
Recommended Video

गुलाल लगाकर लौट रहे युवक को कार ने रौंदा
खुरई-पठारी मार्ग में ग्राम दलपतपुर के पास एक कार ने मोटर साइकिल को टक्कर मार दी जिसमें बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार नंदराम पिता ललाराम यादव अपने रिश्तेदार मोहन यादव के साथ विदिशा जिले में अनरव में गुलाल लगाने गए थे। विदिशा जिले के पठारी से अपने ग्राम चौपड़ा लौटने के दौरान ग्राम दलपतपुर के पास कार ने बाइक को टक्कर मार दी। भिड़ंत में बाइक चालक नंदराम की घटना स्थल पर ही मौत हो गई जबकि मोहन गंभीर रूप से घायल हो गया।












Click it and Unblock the Notifications