गोल्ड तस्करी में पकड़े गए रेलवे गार्ड ने दी जान, 20 करोड़ के गबन के हैं आरोप
गोल्ड तस्करी व शेयर बाजार में आने साथी कर्मचारियों का करोड़ों रुपए निवेश करने वाले रेलवे गार्ड सुधीर सिंह सेंगर ने बीते रोज जान दे दी। जब यह घटना हुई, उसके साथ कर्मचारी एसपी को उसके खिलाफ ज्ञापन देने गए थे।

गुजरात में गोल्ड तस्करी करते हुए चुनाव के दौरान करीब 80 लाख का सोना व नकदी लिए अपने साथी के साथ पकड़े गए रेलवे गार्ड सुधीर सेंगर ने जहर खाकर जान दे दी है। वह सागर रेलवे में पदस्थ अपने साथी कर्मचारियों और सीनियर अधिकारियों का पैसो गोल्ड व शेयर बाजार में निवेश करता था। उसके पकड़े जाने के बाद से साथी कर्मचारी पैसा वापस करने का दबाव बना रहे थे। इस आशय की पुलिस अधीक्षक को शिकायत भी दी गई, इधर उसी दौरान रेलवे गार्ड ने घर में जान दे दी।
पुलिस से मिली जानकारी अनुसार सागर रेलवे स्टेशन पर पदस्थ रेलवे गार्ड सुधीर सिंह सेंगर (40) निवासी रजाखेड़ी ने बीते रोज जहरीला पदार्थ खाकर जान दे दी। घटना के समय वह घर में अकेला था। जब उसका बेआ स्कूल से लौटा तो पिता को गंभीर हालत में देखा और पड़ोसियों की मदद से उसे बीएमसी लेकर पहुंचा, जहां उपचार के दौरान डॉक्टर्स ने मृत घोषित कर दिया। सुधीर की मौत के बाद उसके साथी कर्मचारियों में हड़कंप सी मच गई। वे अपना माथा पीट रहे है। कारण इन लोगों का करोड़ों रुपए सुधीर ने गोल्ड और अन्य जगह निवेश कर रखा था। बताया जाता है कि दो नंबर के पैसे को उसके माध्यम से व्हाइट कराने का खेल भी अधिकारी कर रहे थे। सुधीर ट्रेडिंग के कारोबार से जुड़ा हुआ था।
Recommended Video

डीआईजी को शिकायत देने पहुंचे थे, उस दौरान सुधीर जा चुका था
जानकारी अनुसार सुधी र सेंगर के पास रकम निवेश कराने वाले सहकर्मियों ने एसपी सह डीआईजी तरुण नायक को एक लिखित शिकायत दी थी। जिसमें सेंगर पर करीब 20 करोड़ रुपए अपने साथियों के ट्रेडिंग के नाम पर ऐंठने के आरोप लगाए गए थे। मामले में कर्मचारियों ने सुधीर की पत्नी, साले व साथी की संलिप्तता के आरोप भी लगाए थे। सबसे खास बात जब रेलवे कर्मचारी उसके खिलाफ शिकायत करने पहुंचे थे, उस समय तक गार्ड सेंगर की सांसे थम चुकी थीं।












Click it and Unblock the Notifications