पुलिस के सामने बाराती लाए 'फर्जी दूल्हा', शक हुआ तो भीड़ से खोज निकाला नाबालिग दूल्हा
पुलिस को देख गांव वालों ने नाबालिग किशोर की जगह "फर्जी दूल्हा' खड़ा कर पुलिस को गुमराह करने का प्रयास किया, हालांकि पुलिस ने नाबालिग दूल्हे को खोज निकाला।

सागर (Sagar) जिले के बांदरी लिधौरा गांव में एक परिवार में नाबालिग किशोर के विवाह कराने जाए की सूचना मिली थी। एसपी के निर्देश के बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची तो फर्जी दूल्हा पुलिस के सामने खड़ा कर दिया गया। बातचीत के दौरान पुलिस को शक हुआ और पड़ताल की तो सारा गड़बड़झाला सामने आ गया। पुलिस ने गांव और परिजन की भीड़ के बीच से असली दूल्हे को खोज लिया। उसकी उम्र 19 साल की थी। पुलिस ने समझाइश देकर विवाह रुकवाया है।

पुुलिस से मिली जानकारी अनुसार विशेष किशोर पुलिस इकाई व चाइल्ड लाइन की टीम रात करीब साढ़े 11 बजे एक बाल विवाह रुकवाया। परिजन 19 साल के किशोर की शादी कर रहे थे। विशेष किशोर इकाई की ज्योति तिवारी ने बताया कि एसपी से निर्देश मिलने के बाद टीम बांदरी थाना व रजवांस चौकी के अंतर्गत आने वाले लिधौरा गांव पहुंची थी। यहां बाल विवाह हो रहा था। झींकनी गांव से बारात लिधौरा पहुंच चुकी थी और टीम के आने की सूचना भी दोनों पक्ष के लोगों को पहले से लग गई थी। लड़का पक्ष के लोगों ने नाबालिग दूल्हे को बदल दिया और उसकी जगह एक अन्य युवक को दूल्हा बनाकर टीम के सामने पेश कर दिया।
Recommended Video

घराती-बराती झूठ बोले तो पुलिस ने भीड़ से खोज निकाला दूल्हा
पुलिस टीम के सामने जो दूल्हा आया तो उससे बातचीत के दौरान पुलिस को कुछ संदेह हुआ था। पुलिस ने सख्ती से पड़ताल शुरु की तो समझ आया गया कि यह असली दूल्हा नहीं है। छानबीन शुरू की और भीड़ से असली दूल्हे को खोज लिया। इसके बाद टीम ने दूल्हे के दस्तावेज मंगाए। जिनमें दूल्हे की उम्र 19 साल मिली। टीम ने तुरंत परिजन को समझाइश देकर बाल विवाह को रुकवा दिया। विशेष किशोर पुलिस इकाई व चाइल्ड लाइन टीम द्वारा समझाइश देने पर दूल्हे के परिजन शादी नहीं करने के लिए राजी हो गए। इसके बाद परिजन के बयान लेकर पंचनामा बनवाया गया।












Click it and Unblock the Notifications