सामाजिक समरसता के नए युग की शुरूआत हुई है, सागर में बोले PM Modi, 4200 करोड़ की दी सौगातें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मध्य प्रदेश के सागर में शनिवार को करीब 4200 सौ करोड़ रुपए की विभिन्न परियोजनाओ की सौगात मप्र को दी है। पीएम ने सागर में समरसता महाकुंभ के मौके पर देश 100 करोड़ की लागत से बनने वाले देश के पहले संत रविदास स्मारक का भूमिपूजन कर आधारशिला रखी।

बुंदेलखंड को मिली 4200 करोड़ की सौगात, पीएम मोदी ने किया लोकार्पण

पीएम नरेंद्र मोदी सागर के ढाना हवाई अड्डे पर आयोजित सभा के दौरान मप्र में 2500 करोड़ की लागत की बीना-कोटा रेल लाइन दोहरीकरण के काम का लोकार्पण किया। इसी प्रकार 1600 करोड़ की लागत से बनने वाली दो सड़क परियोजनाओं का भूमिपूजन किया। इसके अलावा मुख्यकार्यक्रम के रुप में सागर के बड़तूमा में 100 करोड़ की लागत से 12 एकड़ में बनने वाले संत रविदास लोक (स्मारक) का संतों की मौजूदगी में भूमिपूजन किया और मंदिर निर्माण की आधारशिला रखी।

पीएम ने कहा मंदिर के लोकर्पण के लिए भी मैं आउंगा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंच से कह कि संत रविदासजी सामजिक बुराईयों को दूर करने वाले संत थे। आज उनके स्मारक के भूमिपूजन का सौभाग्य मिला है। करीब एक-डेढ़ साल बाद में उनके भव्य और दिव्य मंदिर का लोकार्पण करने भी जरूर आउंगा। उन्होंने कहा कि मप्र से समरसता के नए युग की शुरूआत हुई है।

प्रधानमंत्रीने इन कार्यों की दी सौगात
- 100 करोड़ की लागत से बनने वाले गुरू संत रविदासजी स्मारक एवं म्यूजियम का भूमिपूजन-शिलान्यास।
- 2500 करोड़ की लागत से बीना-कोटा के बीच 288 किमी रेलमार्ग पर अतिरिक्त रेल लाइन का लोकार्पण।
- 1 हजार करोड़ की लागत से 47 किमी मोरीकोरी-हिनोतिया 4 लेन का शिलान्यास।
- 600 करोड़ से 48 किमी हिनोतियां-मेहलुवा 2 लेन सड़क निर्माण का शिलान्यास।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+