Sagar news: बीना में 3 बच्चों के लिए 'मौत' बना गया पानी से भरा गड्ढा, नहाने के दौरान हादसा, तीनों की मौत
Sagar news: सागर जिले के बीना विधानसभा क्षेत्र एक बड़ा हादसा हो गया जिसमे में पानी से भरे गड्ढे में तीन बच्चे डूब गए जिसके कारण उनकी मौत हो गई। मृतक नहाने के लिए गए थे तभी उनके साथ ये हादसा हो गया। तीनो मृतकों में दो सगे भाई थे और एक उनका दोस्त बताया जा रहा है, जिनकी उम्र लगभग छः ओर सात साल के करीब बताई जा रही है।
मिली जानकारी के अनुसार बीना के आगाशौद थाना अंतर्गत देहरी गांव के हाई स्कूल के पास एक पानी से भरा गड्ढा है जहा पर मृतक नहाने गए थे।

पुलिस द्वारा बताया गया कि पानी में डूबने वाले दीपक पिता राजेश आदिवासी, संजय पिता राजेश आदिवासी,मानवी पिता महेंद्र आदिवासी की मौत हो गई।
संवाद सूत्र- ब्रजेश रजक, सागर मध्यप्रदेश












Click it and Unblock the Notifications