Sagar News: न्यू ईयर में दिया जाएगा अयोध्‍या रामलला प्राण प्रतिष्ठा का आमंत्रण, सागर में अक्षत कलश यात्रा हुई

Sagar News: अयोध्या में अगले माह रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। उससे पहले मध्य प्रदेश में जगह-जगह अक्षत कलश यात्रा निकाली गई। सागर के केसली में शिव पार्वती मंदिर,श्रीराम जानकी मंदिर, खेड़ापति माता मंदिर में अक्षत कलश की पूजा की गई।

शोभायात्रा में चल समारोह के साथ ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की बहनों द्वारा राम दरबार की सजीव झांकी सजाई गई और सैकड़ो राम भक्त हाथ में भगवा लहराते हुए चल रहे थे।

Sagar-News-Invitations-for-Ayodhya

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ जिला रहली संघ चालक उमेश वैद्य ने बताया कि अयोध्या में 22 जनवरी, 2024 को श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा होना है। इसका आमंत्रण जन-जन को देने के लिए अक्षत कलश केसली पहुंचा। केसली नगर के अन्य उपमंडलों को अपने वितरित करने से पूर्व नगर में भव्य शोभायात्रा निकाली गई हैं जिसका जगह जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। शोभायात्रा के दौरान विश्व हिंदू परिषद जिला रहली अध्यक्ष सुधीर भाई ने हरिजन वार्ड में कन्याओं के पैर पखारकर दक्षिणा देते हुए उनका कन्या पूजन किया।

शोभायात्रा के दौरान नगर का आकाश जय श्रीराम के नारों से गुंजायमान हो गया। बड़ी संख्या में धर्म प्रेमी बंधुओं ने राम काज में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। सभी उपमंडलों के लिए स्टील के कलशों में पूजित पीले अक्षत भरकर संबंधित नगर के संयोजक और सहसंयोजक को सौंपा गया। जो इसे श्रद्धापूर्वक अपने माथे से लगाया और सिर पर रखकर जय श्री राम के उद्घोष के साथ अपने-अपने ग्रामों में ले गये, जिसे दर्शन पूजन के लिए ग्राम के मंदिरों में रखा जाएगा। नगर के सभी सनातनी परिवार के घर निमंत्रण के रूप में पूजित अक्षत, आमंत्रण पत्र एवं श्रीराम मंदिर का चित्र कार्यकर्ताओं द्वारा 1 जनवरी से 15 जनवरी के बीच पहुंचाया जाएगा।
संवाद सूत्र- ब्रजेश रजक, सागर मध्यप्रदेश

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+