Sagar news: बीना हाईवे पर किसानों का बवाल, सागर मंडी के व्यापारियों पर मनमानी के आरोप
Sagar News: सागर की कृषि उपज मंडी में किसानों ने व्यापारियों पर मनमाने दाम पर खरीदी और किसानों के साथ गाली गलौज, अभद्रता के आरोप लगाते हुए सागर-बीना हाईवे पर चक्का जाम कर दिया।
किसानों का आरोप है कि व्यापारी किसानों की फसलों का एमएसपी पर खरीद ना कर मन माने दाम पर बहुत ही कम मूल्यांकन कर खरीदी कर रहे हैं जिससे किसान बहुत घाटे में चला जाएगा।

इतना ही नहीं व्यापारियों की मनमानी का विरोध करने पर व्यापारियों ने किसानों से अभद्रता करते हुए गाली गलौज करते हुए धक्का मुक्की की जिसके बाद आक्रोशित किसानों ने सागर बीना मार्ग पर चक्का जाम कर दिया किसने की मांग है कि व्यापारी एमएसपी पर उनका माल खरीदें और अपने अभद्रता पर किसानों से माफी मांगे।
मक्के की फसल बेचने सागर कृषि उपज मंडी पहुंचे किसानों ने डाक में उचित दाम न मिलने से मंडी के सामने ही जाम लगाकर धरने पर बैठ गए। किसानों का कहना है कि मंडी में 2100 रुपये प्रति क्विंटल के हिसाब से मक्का की खरीदी की गई थी, लेकिन आज शनिवार को मक्के की ज्यादा आवक होने की वजह से महज 1300 से 1400 रुपये प्रति क्विंटल के दर से मक्का खरीदा जा रहा है। किसानों का कहना है कि व्यापारियों की मनमानी के चलते उन्हें अपनी उपज के सही दाम नहीं मिल पा रहे हैं। जिससे नाराज किसानों ने मंडी के सामने जाम लगा दिया और जमकर नारेबाजी की।
संवाद सूत्र-ब्रजेश रजक, सागर मध्यप्रदेश












Click it and Unblock the Notifications