Sagar News: श्मशान घाट में शौचालय को लेकर 2 पक्षों में विवाद, सोशल मीडिया में Video Viral, एक्शन मोड में पुलिस

Sagar News: मध्य प्रदेश के सागर जिले की रहली विधानसभा क्षेत्र के शाहपुर में उस समय तनावपूर्ण स्थिति बन गई, जब शाहपुर में पटेल समाज के अध्यक्ष ने एक दूसरे समाज के संत मुनियों को श्मशान घाट के अंदर शौच करने के लिए मना किया था।

पटेल समाज का कहना था कि श्मशान घाट के अंदर देवताओं का वास होता है और उधर मुनियों के द्वारा शौच करने के कारण शमशान घाट की पवित्रता भंग होती है, पटेल समाज का कहना है की उनके द्वारा बार बार मना करने के वावजूद मुनि और संतो श्मशान घाट पर शौच क्रिया जारी रही।

Sagar-News-Dispute-2-parties-regarding-toilet

इस वजह से पटेल समाज के अध्यक्ष ने एक वीडियो अपनी फेसबुक पर अपलोड कर दिया गया। जिससे नाराज जैन समाज के लोग कल रात शाहपुर में चक्काजाम किया था। उसके कुछ देर बाद दोनों पक्ष के समाज के लोग आपस में बात करके मामले को शांत किया। पटेल समाज के लोगो ने बताया आरोप लगाया कि सब कुछ शांत होने के बाद फिर देर रात में जैन समाज के कुछ लोगो द्वारा पटेल समाज के अध्यक्ष के घर पहुच कर घर के सदस्यों के साथ मारपीट की ओर घर मे आग लगा दी।

इस घटना के बाद जिससे नाराज लोग आज सुबह से इक्कठे हो गया पूरा शाहपुर नगर बंद करवा दिया गया। जिसकी भनक मिलते ही मौके पर सागर शहर से पुलिस बल भी पहुँच गई है लेकिन अभी भी स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है।
संवाद सूत्र- ब्रजेश रजक, सागर मध्य प्रदेश

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+