Sagar News: हाईवे पर घना कोहरा वाहन चालकों के लिए बनने लगा मुसीबत, सागर जिले में आधा दर्जन वाहन टकराए
Sagar News: मध्य प्रदेश में भी ठंड के तेवर कड़े होते जा रहे हैं। साथ ही कोहरा भी आफत बन रहा हैं। विशेषतौर पर कोहरे के कारण हाईवे से गुजरने वाले वाहन चालकों को कई मुसीबतों का सामना करना पड़ तह हैं। सागर जिले में रविवार की सुबह NH-44 पर कई वाहनों में जोरदार टक्कर हुई।
करीब आधा दर्जन वाहन एक दूसरे से टकराए, जिससे कई लोग बुरी तरह जख्मी हुए हैं। जन्हें इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया हैं। घटना गोरझामर के पास होना बताया जा रहा हैं। नीम घाटी के नजदीक दृश्यता इतनी कम थी कि सामने और पीछे के वाहन दिख नहीं रहे थे।

घटना का पता लगते ही आसपास के ग्रामीण पहुंचे और उन्होंने पुलिस को सूचना दी। सभी घायल देवरी अस्पताल में भर्ती हैं। गंभीर रूप से घायल दो लोगों को सागर जिला अस्पताल रेफर किया गया हैं। ग्रामीणों ने बताया कि वाहनों की रफ़्तार कोहरे में भी कम नहीं रहती, नतीजतन ऐसे हादसे बढ़ रहे हैं।
उधर ट्रैफिक विभाग ने हाईवे से सफ़र करने वाले वाहन चालकों से अपील की है, कि घना कोहरा होने पर वाहनों की रफ़्तार धीमी रखे। साथ ही हेडलाईट भी दुरुस्त रखे। दृश्यता बेहद कम होने की दशा में संभव हो तो यात्रा न करें। प्रयास होना चाहिए कि दिन के वक्त ही अपनी यात्रा पूरी कर लें।
संवाद सूत्र- ब्रजेश रजक, सागर मध्यप्रदेश












Click it and Unblock the Notifications