Sagar News: 4 दिन से लापता सगी बहनों के शव गांव के ही कुएं में मिले, घरवालों ने जताई हत्या की आशंका
Sagar News: मध्य प्रदेश के सागर जिले के बंडा राख गांव से गायब सगी बहनों के मामले में बुरी खबर सामने आई। दोनों के शव गांव के ही एक कुएं में उतराते मिले। पुलिस ने उन शवों को निकलवाया और पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
यह खबर लगे ही पूरे गांव में सनसनी मच गई। राधिका और गुड्डी नाम की दोनों बहनें रहस्यमय ढंग से लापता थी। गुमशुदगी की रिपोर्ट के चौथे दिन उनके बारे में जब यह जानकारी लगी तो किसी को भी भरोसा नहीं हुआ।

परिवार जनों द्वारा काफी ढूंढने के बाद बिनायका थाना में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। प्रशासन और लोगो द्वारा लगातार छानबीन होती रही। घर वालों की चिंता पहले से ही बढ़ी हुई थी। जब उनको राधिका और गुड्डी की मौत की खबर लगी तो सभी गहरे सदमें में डूब गए। परिजनों ने इस मामले में हत्या की आशंका जताई हैं। ग्रामीण भी यह जानना चाहते है कि आखिर इन किशोरियों की मौत कैसे हुई? इधर पुलिस पीएम रिपोर्ट का इतंजार कर रही हैं। ताकि मौत के कारणों का पता लगाया जा सकें। घटना स्थल के आसपास के लोगों से भी पूछताछ जारी है। ताकि यह मालूम हो सकें कि छोटी उम्र होने के बावजूद बच्चियां कुएं तक कैसे पहुंची?
संवाद सूत्र- ब्रजेश रजक, सागर मध्यप्रदेश












Click it and Unblock the Notifications