Sagar News: रहस्मय ढंग से सागर बंडा से 2 सगी बहनें लापता, 3 दिन बाद भी पुलिस के हाथ खाली, पैरेंट्स परेशान
Sagar News: मध्य प्रदेश के सागर जिले के बंडा में दो किशोर लड़कियों के गायब होने हड़कंप मचा हैं। लापता लड़कियों की उम्र 11-12 वर्ष हैं। जिनकी गुमशुदगी की परिजनों ने बिनायका थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
बच्चियों के लापता हुए तीन दिन बीत चुके है, लेकिन अभी तक कही कोई सुराग नहीं हैं। इससे परिजनों की चिंता और ज्यादा बढ़ गई हैं। लड़कियों की मां का रो-रोकर बुरा हाल है।

नाते-रिश्तेदारों के यहां भी खोजबीन हुई, लेकिन अभी तक लड़कियों के बारे में कोई जानकारी नहीं लगी। पुलिस के मुताबिक गायब लड़कियों में एक का नाम राधिका है, जिसकी 12 साल उम्र है। वहीं उसकी छोटी बहन 11 साल की गुड्डी है।
घटना के बाद परिजन भी अपने स्तर पर अपनी बेटियों को ढूंढ रहे हैं। प्रशासनिक स्तर पर भी दफ्तरों के चक्कर लगा रहे हैं। पुलिस दावा कर रही हैं कि उनकी टीम जल्द ही बच्चों के बारे में पता लगा लेगी।
संवाद सूत्र- ब्रजेश रजक, सागर मध्य प्रदेश












Click it and Unblock the Notifications