नौरादेही की बाघिन N-112 एक महीने से गायब, तलाश में घने जंगलों की खाक छान रहा अमला
नौरादेही टाइगर रिजर्व में एक युवा बाघिन करीब से वन अमले की नजरों से ओझल हो गई है। विभाग उसकी लोकेशन ट्रेस करने में जुटा हुआ है। हालांकि बाघिन संभव है मां बनने वाली हो, जिस कारण वह घने जंगलों में एकांत में चली गई हो।

टाइगर रिजर्व बनने जा रहे और लगतार बाघों से आबाद हो रहे मध्य प्रदेश के सागर जिले स्थित नौरादेही अभयारण्य में बीते कुछ दिनों से विभाग का अमला एक बाघिन की पतासाजी करने में जुटा है। ट्रेकिंग टीमें उसकी तलाश में अभयारण्य के घने जंगलों के पहाड़, गुफा, नदी किनारे, तालाब व अन्य जलस्रोतों के आसपास उसकी तलाश कर रहे हैं। उम्मीद जताई जा रही है गायब हुई युवा बाघिन N-112 गर्भवती है और जल्द ही शावकों को जन्म दे सकती है।
Recommended Video
नौरादेही अभयारण्य की रानी N-1 जिसे राधा नाम दिया गया था, उसके पहले लिटर से जन्मी उसकी बेटी बाघिन N-112 पिछले कुछ दिनों से घने जंगलों में गुम हो गई है। बीते साल उसने चार शावकों को जन्म दिया था, उसकी तलाश में जुटा वन अमला इस साल भी उसके गर्भवती होने और प्रसव के पहले उसके एकांत और सुरक्षित स्थान पर चले जाने का अनुमान लगा रहा है। उसकी लोकेशन को ट्रेस करने का प्रयास किया जा रहा है। यह नौरादेही में जन्म लेने वाली पहली बाघिन है। हालांकि उसकी बहन N-111 भी है जिसके करीब दो महीने पहले ही चार शावकों को जन्म दिया है।
2018 में बाघ पुनर्स्थापन के तहत राधा-किशन को लाया गया था
बता दें कि साल 2018 में बाघ पुनर्स्थापन के समय बांधवगढ़ से टाइगर किशन व कान्हा से बाघिन राधा को नौरादेही लाया गया था। इनकी पहली मेटिंग से तीन शावकों ने जन्म लिया था। इसमें दो बाघिन एन 111 और N112 व तीसरा N 113 था। इनमें बीते साल बाघिन एन 112 ने चार शावकों को जन्म दिया था, इस साल उसकी बहन N-111 ने चार शावकों को जन्म दिया है। वर्तमान में यहां शावकों को मिलाकर 16 टाइगर हो गए हैं।












Click it and Unblock the Notifications