Sagar News: हाईवे पर पुलिया से नीचे गिरी कार, हरियाणा के हिसार निवासी दो की मौत
सागर से निकले नेशनल हाईवे 44 पर एक कार तड़के पुलिस से नीचे जा गिरी। कार में सवार हरियाणा निवासी दो लोगों की मौत हो गई। तीसरे गंभीर का सागर जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।

Madhya Pradesh के सागर से निकले नेशनल हाईवे 44 के सागर-ललितपुर मार्ग पर मालथौन थाना इलाके में सुबह करीब 4 बजे के एक कार दुर्घटना में दो लोगो की मौके पर मौत हो गई। साथ में सवार एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रैफर किया गया। हादसे के तीन चार घंटे के बाद पता चला कि कार 20 फीट नीचे पुलिया में गिर गई। तब मौके पर पुलिस पहुंची।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मालथौन पुलिस थाना के बरोदियाकला चौकी अंतर्गत बुधवार की सुबह 4 बजे के तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पुलिया से टकराकर नीचे गिर गई। सुबह 7 बजे के करीब कोई राहगीर पुलिया के पास निस्तार के लिये गया था तब उसे कार पुलिया में डली दिखी। जिसने चौकी पुलिस को सूचना दी मौके पर पुलिस ने पहुंचकर कार के अंदर से युवकों को निकाला मौके से ए्बुलेंस से उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया जिसमें दो युवकों को चिकित्सीय परीक्षण के दौरान मृत घोषित कर दिया साथ में तीसरे सवार युवक को ग्भीर हालत में प्राथमिक उपचार के उपरांत जिला अस्पताल रैफर कर दिया।
Recommended Video
हरियाणा से छत्तीसगढ़ जा रहे थे
हादसे में नवीन जाट, हरदीप सिंह जाट निवासी हिसार हरियाणा की मौत हो गई, संदीप नायक निवासी
हरियाणा गंभीर रूप से घायल हो गया। बताया गया कि शिफ्ट कार में सवार तीन युवक हरियाणा से छत्तीसगढ़ जा रहे थे। फोरलेन पर बरोदियाकलां के पास पुलिया से कार टकराकर नीचे में गिर गई थी।












Click it and Unblock the Notifications