सागर के जैन मंदिर में चमत्कार, भगवान आदिनाथ का स्वत: हो रहा जलाभिषेक! बह रही जलधारा
मप्र के सागर जिले के रहली में श्रीदिगंबर जैन अतिशय क्षेत्र पटनागंज में रविवार देर शाम जब पुजारी ने मंदिर थे तो उनकी नजर भगवान की प्रतिमा पर गई जो पानी से भीगी थी, पास जाकर देखा तो प्रतिमा के सिर से नीचे की तरफ पानी बह रहा था। मानो किसी ने अभिषेक किया हो। धीरे-धीरे कर लोगों की भीड़ लग गई और प्रतिमा से जल का बहने का सिलसिला लगातार जारी था। लोग इसे चमत्कार बता रहे हैं। मंदिर से जुड़े श्रद्धालु इसे देवकृत अभिषेक बता रहे हैं। लोगों इस इस घटना का वीडियो बनाया और सोशल मीडिया पर डाल दिया, जिसे खूब देखा जा रहा है।

सागर के पटनागंज अतिशय जैन तीर्थ क्षेत्र रहली के मंदिर में भगवान आदिनाथ की दिगंबर स्वरूप में प्रतिमा विराजमान हैं। उनके साथ ही यहां अन्य स्वरूप में भी भगवान विराजमान है, लेकिन केवल प्रमुख प्रतिमा से ही रविवार को जलधारा निकलती दिख रही थी। कई घंटों तक भगवान की प्रतिमा से पानी का ऐसा रिसाव हो रहा था, जैसे कोई उनके सिर से अभिषेक कर रहा हो। लोग इसे अतिशय अर्थात चमत्कार बता रहे थे। मंदिर के श्रद्धालुओं का कहना था कि जब देवता अदृश्य रूप में आकर भगवान का अभिषेक करते हैं तो उसे देवकृत अभिषेक कहा जाता है। यह वहीं घटना हैं। यह मंदिर काफी चमत्कारिक है।
Recommended Video
पानी रिसता देखा तो वीडियो बनाकर ग्रुप पर डाल दिया
रविवार को जब श्रद्धालु शाम के बाद मंदिर पहुंचे थे, उस समय जैसे ही उनको लगा कि प्रतिमा के ऊपर से पानी रिस रहा है, तो उसका वीडियो बनाया और जैन समाज के ग्रुप पर डाल दिया। इसके बाद मंदिर में दर्शन करने और चमत्कार देखने के लिए भीड़ उमड़ पड़ी। लोगों के अनुसार करीब 500 साल पुराने इस मंदिर में पूर्व में भी इस तरह के चमत्कार देखने को मिल चुके हैं। इधर पुरातत्ववेत्ता इस घटना को गर्मी के मौसम में प्रतिमा पर पूर्व में किए गए अभिषेक के जल के अवशोषित होने और एक समय के बाद वाष्पीकरण की प्रक्रिया बता रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications