Sagar: जंगल की आग में 'दमकल' स्वाहा! नर्सरी में लगी आग बुझाने गई थी फायर लॉरी

सागर के बरोदिया नगर पंचायत की दमकल को मालथौन ब्लॉ में जंगल की नर्सरी में आग बुझाने भेजा गया था, आग बुझाने के दौरान कर्मचारियों को समझ ही नहीं आया कि फायर लॉरी खुद कब आग की चपेट में आ गई।

आग बुझाने गई थी, खुद दमकल धू-धू कर जली

कहते हैं हवन करते हुए हाथ जल जाते हैं, सागर जिले की मालथौन तहसील के जंगलों में लगी आग बुझाते हुए बरोदिया नगर पंचायत की फायर ब्रिगेड गाड़ी के साथ ऐसा ही हो गया। दरअसल यह दमकल आग बुझाने बुलाई गई थी। आग बुझाते-बुझाते फॉयर लॉरी खुद आग की चपेट में आ गई। दमकल का अमले ने मिट्टी, पानी डालकर आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन वे नाकाम रहे और आग बुझाने गई लॉरी खुद स्वाहा हो गई।

सागर जिले के थाना मालथौन अंतर्गत आग बुझाने गई फायर बिग्रेड गाड़ी में आग लग गई धू-धू कर जल गई। जानकारी के अनुसार वन परिक्षेत्र के नोनिया ग्राम में प्लांटेशन में आचनक आग भड़क गई सूचना पर नगर बरोदिया कलां की फायर बिग्रेड आग बुझाने के लिए बुलाई, लेकिन आग बुझाते फायर बिग्रेड आग की चपेट में गई। मौके वन विभाग अमला, टीआई सहित पुलिस बल और नगर परिषद का अमला पहुंचा था, उन्होंने भी गाड़ी को आग की चपेट में आने से बचाने के काफी प्रयास किए थे, लेकिन सब नाकाफी रहे और आखिरकार फॉयर लॉरी खुद धू-धूकर जल गई।

Recommended Video

    सागर: कल्पवृक्ष जिनके नीचे बैठने से हर मनोकामना होती पूरी,जाने महिमा

    आग बुझाते समय गड्ढे में फंस गई थी लॉरी
    थाना प्रभारी ने बताया कि वन विभाग के नोनिया स्थित प्लांटेशन में अचानक आग लगी गई। आग बुझाने के लिए नगर बरोदिया कलां की फायर बिग्रेड गाड़ी को बुलाया था। आग बुझाने के दौरान गड्ढे में गाड़ी फंस गई थी। वहां घास-फूस ज्यादा होने के कारण फायर गाड़ी आग की चपेट में आ गई। फायर गाड़ी में आग की तेज लपटें उठने लगी। फायर लॉरी जंगल में लगभग पूरी जल गई थी, जब तक दूसरी फायर लॉरी आई तब तक दे हो चुकी थी।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+