लुटेरी दुल्हनः विवाह के 4 दिन बाद ससुराल को लूटा, कंगाल बनाकर फरार हो गई
सागर के बांदरी में लुटेरी दुल्हन का शिकार बने पति और ससुराल का मामला सामने आया है। विवाह के 4 दिन बाद पेपर देने का बहाना बनाकर गई तो फिर नहीं लौटी। वह पति की अलमारी से 7 लाख नकद और सारे जेवर लेकर निकल गई।

लुटेरी दुल्हन का एक और कारनामा सागर जिले में सामने आया है। बांदरी में एक परिवार की नई बहू शादी के चार दिन बाद कोई पेपर देने का बहाना बनाकर ससुराल को लूटकर कंकाल बनाकर भाग गई। वह जयपुर के एक गांव में पहले भी दुल्हन बनकर लुट चूकी है।
मध्य प्रदेश के सागर जिले के बांदरी इलाके के रहने वाले अविरल जैन पिता कमल जैन का विवाह कुछ समय पहले अहमदनगर के रहने वाले मनोज शर्मा की बेटी गार्गी से हुआ था। धूमधाम से हुई शादी के दो दिन बाद दुल्हन ने बताया कि उसका कोई पेपर है। परिजन ने कहा यदि तुम्हारी इच्छा है तो पेपर देने चली जाना। विवाह के चार दिन बाद दुल्हन पेपर देने के लिए गई थी, उसके बाद शाम तक उसका कोई पता नहीं चला। परिजन ने पता किया तो वह मायके में भी नहीं मिली। शक हुआ तो परिजन ने तलाश शुरू की, इसी दौरान घर में पड़ताल की तो पता चला कि अलमारी में रखे सात लाख रुपए और सारे जेवर भी गायब हैं।
पड़ताल में खुलासा, जयपुर में भी लूटकर भागी थी दुल्हन
लुटेरी दुल्हन का शिकार बने अविरल और उनके पिता कमल जैन ने काफी तलाश किया, लेकिन दुल्हन गार्गी का जब पता नहीं चला तो पुलिस में इसकी एफआईआर कराई गई। जांच के दौरान खुलासा हुआ कि गार्गी मायके में भी नहीं है। उसके परिवार वाले भी इस घोटाले में शामिल हैं। नया मामला सामने आया कि बांदरी का जैन परिवार ही इकलौता नहीं है जो गार्गी का शिकार बना हो, उसकी पहले जयपुर के एक गांव में भी शादी हुई थी, जहां उसने ठीक इसी तरह की लूट कर नकदी व जेवर लूटकर फरार हो गई थी।












Click it and Unblock the Notifications