सागर में मिला 10 किलो वजनी बम, धमाके से थर्रा उठी पहाड़ी
सागर के दलपतपुर इलाके में एक पुराना और बेहद शक्तिशाली बम मिलने से सनसनी फैल गई। लोगों ने पुलिस को सूचना दी। उसे सुरक्षित उठाकर पहाड़ी पर ले जाकर नष्ट किया गया।

जिले की दलपतपुर पुलिस चौकी इलाके में जंगल में पुराना व बेहद शक्तिशाली जिंदा बम मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मंडी पात्री कोटा गांव के पास जंगल में करीब दो दशक पुराना बम मिट्टी में दबा था। गांव वालों ने देखा तो पुलिस को सूचना दी। पुलिस और बीडीएस टीम ने बम की जांच कर उसे सुरक्षित रख लिया। बाद में जंगल में पहाड़ी इलाके में ले जाकर उसे नष्ट किया।
बम के धमाके से थर्रा उठा इलाका
बीडीएस टीम ने जंगल में ही सुरक्षित बम को नष्ट कराने की प्रक्रिया शुरू कर बम को एक गड्ढे में रखा गया। जिसके बाद नष्ट किया। बम के ब्लास्ट होने की आवाज से आसपास का इलाका थर्रा उठा। करीब आधा किमी दूर तक पत्थर उछलकर गिरे। हालांकि बम को सुरक्षित नष्ट किया गया है। बताया जा रहा है कि जंगल में जिस स्थान पर बम मिला है। वहां पहले फायरिंग रेंज हुआ करती थी। जिससे अनुमान लगाया जा रहा है कि बम फायरिंग रेंज का होगा जो जमीन में दबा होगा। अब वह सामने आया था।












Click it and Unblock the Notifications