मालगाड़ी की ट्राॅली का पहिया पटरी पर घिसट रहा था, कर्मचारी ने देखा तो रुकवाई ट्रेन
खुरई रेलवे स्टेशन के पास एक मालगाड़ी के पहिए जाम होने से चिंगारी निकल रही थी, जिस कारण हादसा हो सकता था। कर्मचारी की सूझबूझ से ट्रेन रुकवाई गई और सुधार करवाया गया। करीब 4 घंटे तक यहां रेल यातायात बाधित रहा।

खुरई रेलवे स्टेशन से मिली जानकारी अनुसार रेलवे स्टेशन से निकल रही एक डबल इंजन की मालगाड़ी की ट्रॉली क्षतिग्रस्त हो गई। उसके सेंट्रल पिन पहिए जाम हो गए थे, ट्रॉली ट्रैक पर घिसते हुए चल रही थी। रेलवे कर्मचारियों की इस पर नजर पड़ी तो उन्होंने लाल सिग्नल देकर मालगाड़ी को रुकवाया। मालगाड़ी रेलवे गेट नंबर 7 को पार कर रुकी। इसके बाद डबल इंजन की मालगाड़ी को करीब 500 मीटर तक पीछे किया गया। वापस प्लेटफार्म पर लाए, मालगाड़ी के पहिए जाम होने की सूचना मिलते ही स्टेशन प्रबंधक सहित तमाम अधिकारी पहुंचे और करीब दो घंटे की मेहनत के बाद ट्रेन को आगे रवाना किया, इसके चलते कुछ ट्रेन लेट भी हुई। मालगाड़ी मालखेड़ी.बीना की तरफ से सागर की ओर जा रही थी।

Recommended Video
आगे-पीछे से मालगाड़ी को काटकर चार डिब्बे ट्रैक पर ही छोड़ दिए। इस दौरान कुर्ला से बनारस जाने वाली कामायनी एक्सप्रेस करीब 2 घंटे लेट हुई। रेलवे से मिली जानकारी के मुताबिक कामायनी एक्सप्रेस खुरई आउटर पर पहुंच गई थीए इसे वहीं रोक कर रखा रख गया। इसके बाद ट्रेन खुरई रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 3 पर पहुंची। उसे रवाना किया गया। क्षिप्रा एक्सप्रेस भी करीब ढाई घंटे लेट हुई। इसको लेकर रेलवे के अधिकारियों का कहना है कि ट्रेन अपने प्रारंभिक स्टेशन से ही लेट चल रही थी।












Click it and Unblock the Notifications