राजस्व मंत्री के परिवार की होटल की बेवसाइड से छेड़छाड़ कर ऑनलाइन ठगी
सागर की होटल रायल पैलेस की बेवसाइड से छेड़छाड़ का एक ठग ने अपना मोबाइल नंबर डाल दिया। इस पर उसने बुकिंग के नाम पर राशि ट्रांसफर करा ली। मामले में पुलिस ने शिकायत दर्ज की है। यह होटल मंत्री के परिवार की है।

पुलिस से मिली जानकारी अनुसार होटल रॉयल पैलेस में कमरा बुकिंग कराने के नाम पर धोखाधड़ी करने का मामला सामने आया है। होटल के रिसेप्शन मैनेजर ने सिविल लाइन थाने पहुंचकर मामले की शिकायत की है। शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है। होटल में नलाइन और ऑफलाइन रुम बुकिंग की सुविधा है। रॉयल पैलेस होटल सर्च करने पर बेवसाइट सामने आने पर उसमें ठग ने छेड़छाड़ कर अपना मोबाइल नंबर एड कर दिया। इसी पर वह एडवांस राशि भी फोन पे के माध्यम से ट्रांसफर करा रहा है। जब एक ग्राहक कमरा बुक कर होटल पहुंचा तो मामले का खुलासा हुआ।
थाने पुलिस के अनुसार होटल रॉयल पैलेस के रिसेप्शन मैनेजर नंदकिशोर रजक निवासी बंसिया बरोदा ने थाने में शिकायत दी है। इसमें कहा गया है कि 4 जून को होटल में एक ग्राहक सुमित दुबे ने आकर बताया कि उन्होंने ऑनलाइन होटल रायल पैलेस में रूम बुक किया था। वेबसाइट पर प्रदर्शित होने वाले मोबाइल नंबर पर 3 जून को रूम बुकिंग की थी और रूम का चार्ज 2800 रुपए फोन-पे एप के माध्यम से पेमेंट किया था। मामले में बेवसाइट पर नंबर बदल कर ठगी की जा रही है। पुलिस को उक्त मोबाइल नंबर भी उपलब्ध कराया गया है। इसी आधार पर एफआईआर दर्ज की गई है।












Click it and Unblock the Notifications