Sagar News:अस्पताल में आग लगी तो देवदूत बनकर दौड़ी नर्स, नवजात-प्रसूताओं को सुरक्षित बाहर निकाला
रहली सरकारी अस्पताल में बीते रोज अचानक आग लग गई। स्चिव बंद करने गई नर्स को करंट का झटका लग गया, बावजूद उसे दौड़-दौड़कर वार्ड में भर्ती 5 नवजात बच्चों और प्रसूताओं को बाहर निकाला।

मध्य प्रदेश में सागर जिले के रहली सरकारी अस्पताल में बीते रोज अचानक शॉर्ट सर्किट होने से बिजली की लाइन और बोर्ड में आग लग गई। हर तरफ बोर्ड से चिंगारियां निकल रहीं थी, ऐसे में स्विच आफ करते समय नर्स आरती अहिरवार को भी जोरदार झटका लग गया, बावजूद उसके सफाई कर्मी के साथ मिलकर वार्ड में भर्ती 5 नवजात शिशुओं और प्रसूताओं को बाहर निकालकर उनकी जान बचाई।
जानकारी अनुसार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रहली में बीते रोज दोपहर में शॉर्ट सर्किट होने से बिजली के उपकरणों, बिजली के बोर्ड और मेन कटाउंट के यहां स्पार्किंग होने लगी। तेज धमाके के साथ पूरी बिजली बंद हो गई और अस्पताल में चारों तरफ बोर्ड से अनारदाने जैसी चिंगारियां निकलने लगीं। अस्पताल में हर तरफ काला धुंआ-धुंआ ही भरने लगा। ड्यूटी पर मौजूद स्टाफ नर्स आरती अहिरवार ने बिजली का स्विच बंद करने का प्रयास किया तो करंट का जोरदार झटका लग गया। चंद सेकंड तो आंखों के सामने अंधेरा छा गया, लेकिन फिर खुद को संभाला और खतरे को भांपते हुए अस्पताल की सफाईकर्मी और अन्य कर्मचारियों को साथ लेकर प्रसूता वार्ड की तरफ दौड़ पड़ी। यहां पर उन्होंने एक-एक कर 5 नवजात शिशुओं और फिर उनकी मां को पीछे के दरवाजे से बाहर निकाला। यहां जरा देर और हो जाती तो धुएं के कारण नवजात शिशुओं का दम भी घुट सकता था।
Recommended Video

फायर फाइटर उठाया और खुद ही आग बुझाने जुट गईं
नर्स आरती अहिरवार ने बताया कि सबसे ज्यादा शिशुओं की चिंता हो रही थी, उनको सुरक्षित बाहर निकालने के बाद राहत की सांस ली, लेकिन दिमाग काम नहीं कर रहा था, तभी ध्यान आया कि अस्पताल में फायर फाइटर हैं और उनको इसकी ट्रेनिंग भी दिलाई गई थी, तत्काल स्टाफ के साथ फायर फाइटर उठाकर आग बुझाने में जुट गईं। कुछ सेकंड में बिजली के बोर्ड व बिजली लाइन की आग बुझा ली, लेकिन इस दौरान तक पूरी बिजली लाइन, बोर्ड कटाउट सब ठप हो गए। दिनभर सुधार कार्य के बावजूद बिजली चालू नहीं हो सकी थी।












Click it and Unblock the Notifications