Sagar Accident: देवरी-रहली रोड पर भीषण हादसा, डंपर ने कार को मारी टक्कर, फौजी दंपति की मौत

Sagar Horrific accident: मध्य प्रदेश के सागर जिले के देवरी-रहली थाने की सीमा पर तेज रफ्तार डंपर ने एक बलेनो कार को टक्कर मार दी, जिसमें सवार पति-पत्नी की मौत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। घटना स्थल से गुजर रहे दूसरे वाहन चालकों ने हादसे की पुलिस को खबर दी।

जानकारी के मुताबिक उमेश कुशवाहा पत्नी को लेने ग्राम पटना रहली गए थे। जब वह रहली पटना से अपनी पत्नी रोशनी कुशवाहा को रहली थाना जिला सागर के ग्राम पटना से अपने घर ठेमी जा रहे थे, तभी यह हादसा हुआ। रास्ते में रहली मार्ग पर ग्राम परसिया के पास एक तेज रफ्तार डंपर ने उनकी कार को टक्कर मार दी।

Sagar-Horrific-accident-on-Deori-Rahli-road-dumper-hits-car

उमेश आर्मी में पदस्थ हैं। बताया गया कि कि घटना में रोशनी कुशवाहा की मौके पर मौत हो गई, जबकि कार में फंसे उमेश कुशवाहा को बड़ी मशक्कत के बाद घायल अवस्था में निकाला गया। जिसके बाद उन्हें फ़ौरन गंभीर अवस्था में अस्पताल ले जाया गया। इलाज के दौरान कुछ देर बाद उमेश ने भी दम तोड़ दिया।

उमेश नरसिंहपुर जिले के रहने वाले बताए जा रहे हैं। जिनकी अजमेर में पोस्टिंग थी। घटना की खबर मृतक के परिजनों को भी दी गई। यह सुनकर परिवार के लोग गहरे सदमे में हैं। वहीं पुलिस ने मामला दर्ज कर डंपर मालिक के बारे में भी पता लगा रही हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+