Sagar: भारी बारिश से बाढ़ जैसे हालात, स्कूल-आंगनवाड़ियों की करना पड़ी छुट्टी, घर पहुंचेगा पोषण आहार

भारी बारिश, बाढ़ जैसे हालात, स्कूल—आंगनवाड़ियों की करना पड़ी छुट्टी, घर पहुंचेगा पोषण आहार

मध्य प्रदेश में मानूसन का नया सिस्टम बनने से जमकर बारिश हो रही है। इस दौरान बीती रात से सागर जिले में भारी बारिश के चलते कुछ इलाकों में बाढ़ जैसे हालात बन गए। बच्चों की सुरक्षा को देखते हुए पूरे जिले में स्कूलों व आंगनवाड़ियों में आकस्मिक अवकाश घोषित कर दिया गया है।

भारी बारिश के चलते सागर में स्कूलों-आंगनवाड़ियों में छुट्टी घोषित

सागर जिले में रात करीब 3 बजे से जोरदार और लगातार बारिश का दौर चल रहा है। सुबह जब लोगों की नींद खुली तो सागर में भारी बारिश के चलते हालात बुरे थे। जिला प्रशासन के मु​खिया ने जब जिले की जानकारी ली तो सबसे पहला काम बच्चों की सुरक्षा को देखते हुए तमाम स्कूलों में अवकाश घोषित कर दिया गया। इसके ठीक चंद मिनटों बाद जिला शिक्षा अधिकारी ने विभाग के सोशल मीडिया ग्रुप के माध्यम से पूरे जिले के स्कूलों में यह जानकारी भिजवाई। स्कूलों ने कक्षाओं के स्टूडेंट्स के ग्रुपों में जानकारी डालकर सूचना भेजी। चंद मिनट बाद आंगनवाड़ी में बारिश के कारण अवकाश का आदेश जारी कर दिया गया।

Recommended Video

    Sagar: भारी बारिश से बाढ़ जैसे हालात, स्कूल-आंगनवाड़ियों की करना पड़ी छुट्टी, घर पहुंचेगा पोषण आहार

    पोषण आहार घरों पर उपलब्ध कराया जाएगा
    भारी बरसात के कारण आगनबाड़ियों में अवकाश घोषित किया गया है। कलेक्टर दीपक आर्य ने निर्देश दिए हैं कि बच्चों के लिए पूरक पोषण आहार उनके अभिभावको के माध्यम से घर पर उपलब्ध कराया जाए। कलेक्टर ने भारी बारिश के चलते अभिभावकों से अपील की है कि वह बच्चों का ध्यान रखें बच्चों को भीगने न दे और न ही भराव वाले स्थान के नजदीक बच्चो को छोड़ें।

    मप्र के शहरों में सुबह 8.30 बजे तक बारिश
    Sagar 142.0
    Seoni 81.4
    Narmadapuram 54.0
    Sidhi 51.6
    Indore 38.6
    Rewa 34.2
    Khandwa 33.0
    Narshingpur 23.0
    Raisen 16.2
    Pachmari 14.2
    Tikamgarh 14.0
    Satna 9.9
    Bhopal City 9.2
    Bhopal 9.1
    Chindwara 9.0
    Khajuraho 8.4
    Guna 6.2
    Dhar 5.8
    Malanjkhand 2.7
    Mandla 2.3
    Ujjain 1.6

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+