Sagar: ठग मिस्टर परमलाल गिरफ्तार, मथुरा के फर्जी एनजीओ का पता देकर नौगांव में ऐश कर रहा था
सागर में एक फर्जी एनजीओ के नाम पर लोगों को लोन दिलाने के नाम पर ठगी करने पर नटवरलाल ठग परमलाल छतरपुर जिले के नौगांव से पकड़ा गया है। उसकी सहयोगी महिला को भी पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।

फर्जी एनजीओ के माध्यम से लोन दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले एक आरोपी को पुलिस ने धरदबोचा है। आरोपी के साथ एक महिला को भी गिरफ्तार किया है, जो ठगी करने में उसका सहयोग करती थी। पुलिस के अनुसार थाना सानौधा क्षेत्र एवं चौकी शाहपुर क्षेत्र के काफी लोगों शिकायत की गई कि फर्जी एनजीओ के माध्यम से लोन दिलाने के नाम पर धोखाधडी कर लाखो रुपए लेकर संस्था भाग गई है। आवेदन पत्रों की जांच तत्कालीन एसडीओपी रहली अनुराग पाण्डे द्वारा की गई। वहीं पार्वती पिता लूले उर्फ प्रताप कुर्मी उम्र 40 वर्ष निवासी गिरवर की शिकायत पर थाने में मामला दर्ज किया गया। जिसमें आरोपी बीके सिंह निवासी मथुरा के द्वारा शक्ति कल्याण संस्था नामक एनजीओ के माध्यम से महिलाओं को रोजगार और सिलाई मशीन उपलब्ध कराने के नाम पर 230250 रुपए की धोखाधडी की गई।
आरोपी बीके सिंह की लगातार तलाश की गई जो फरार हो गया था। उसके पते मथुरा में तलाश की गई जो फर्जी निकला। मोबाइल नम्बर किसी दूसरे के नाम पर था। कोई सुराग नही मिल रहा था तभी पुलिस को पता चला कि आरोपी नौगांव छतरपुर में रह रहा है। वहां रहकर तलाश की गई तो पता चला कि परमलाल रैकवार नामक व्यक्ति किराए के मकान में रह रहा है। उसका हुलिया आरोपी बीके सिंह काफी मिल रहा है। परमलाल के मकान पर दबिश देकर धरदबोचा।
Recommended Video
फर्जी नाम से करता था ठगी
पुलिस ने परमलाल रैकवार से जब पूछताछ की तो उसने सारे राज उगल दिए। परमलाल ने बताया कि वह अपनी पहचान छिपाने के लिए बीके सिंह बना था और मथुरा के पते का इस्तेमाल करता था। फर्जी सिम का उपयोग करता था । सिलाई सेंटर खोलकर सदस्य बनाकर लोन दिलाने के नाम पर धोखाधडी करता था । उसका असली नाम परमलाल पिता नाथूराम रैकवार उम्र 30 निवासी नौगांव थाना नौगांव जिला छतरपुर है। वह पैसा अपने सेंटर पर बनाए गए सुपरवाइजरों के खातो में लेता था। उनसे नगद पैसे प्राप्त करता था। अपने खाते का उपयोग भी नही करता था। आरोपी परमलाल रैकवार का सहयोग करने वाली महिला को गिरफ्तार किया गया। आरोपियों को गिरफ्तार कर दस्तावेज और 25000 रूपये जब्त किए गए हैं।












Click it and Unblock the Notifications