Sagar: कोहरे की वजह से रीवा-इंदौर बस पलटी, 22 यात्री गंभीर घायल
शीतलहर और घने कोहरे की वजह से एक बस चालक को सड़क पर दिखना बंद हो गया। हल्की रफ्तार के बावजूद बस अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में 22 लोग घायल बताए जा रहे हैं। बस रीवा से इंदौर जा रही थी।

Bus Accident : सागर जिले के बहेरिया गढ़ाकोटा रोड पर गलगल टोरिया के पास एक सड़क हादसा हो गया, जिसमें यात्री बस में सवार करीब 22 लोग घायल हो गए। इनमें चार की हालत गंभीर बताई जा रही है, घटना की वजह घना कोहरा होना बताया जा रहा है।

पुलिस से मिली जानकारी अनुसार रात करीब 3.30 बजे स्लीपर कोच मैंगो ट्रैवल्स की बस गलगल टोरिया रगोली के पास अनियंत्रित होकर पलट गई। बस के पलटते ही यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। सूचना मिलते ही सानौधा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया, जिसके बाद डायल हंड्रेड 108 और पुलिस की गाड़ियों की मदद से घायलों के लिए जिला अस्पताल भिजवाया गया। बताया जा रहा है कि यह बस रीवा से इंदौर जा रही थी जिसमें 40 से अधिक यात्री सवार थे।
सानौधा थाना प्रभारी थाना प्रभारी संजय ऋषिश्वर के अनुसार रात में उन्हें बस पलटने की सूचना मिली थी, जिसके तत्काल बाद वे आधी रात को अपने स्टाफ के साथ मौके पर पहुंच गए थे। कड़कड़ाती ठंड और कोहरे व अंधेरे के कारण यात्रियों को बस से निकालने में काफी मशक्कत करना पड़ी। बस में करीब 44 यात्री सवार थे, जिनमें से 22 को भर्ती कराना पड़ा है।












Click it and Unblock the Notifications