इंजीनियरिंग कॉलेज हॉस्टल के गलियारे में 'ब्लैक कोबरा' देख उड़े होश, रूम छोड़कर भागे छात्र

सागर के इंजीनियारिंग कॉलेज हॉस्टल में ब्लैक कोबरा सरपट रेंगते हुए पहुंच गया। कोबरा को देखते हुए छात्रों में दहशत फैल गई और सभी छात्र हॉस्टल से बाहर निकल आए। बाद में स्नेक कैचर ने रेस्क्यू किया।

इंजीनियरिंग कॉलेज के हॉस्टल में घुसा कोबरा, रूम छोड़कर भागे

मप्र में सागर के बहेरिया स्थित इंजीनियरिंग कॉलेज के हॉस्टल में बीते रोज उस समय हड़कंप मच गया जब एक खतरनाक और फुर्तीला काला नाग हॉस्टल के गलियारे में पहुंच गया। उस पर नजर पड़ते ही छात्रों में दहशत फैल गई। छात्र हॉस्टल के कमरे छोड़कर बाहर निकल आए। बाद में प्रबंधन ने स्नेक कैचर अकील बाबा को बुलवाया जिन्होंने करीब पांच मिनट की मशक्कत के बाद कोबरा को सफलता पूर्वक रेस्क्यू कर लिया गया।

इंजीनियरिंग कॉलेज के हॉस्टल में घुसा कोबरा, रूम छोड़कर भागे

सर्प पकड़ने में माहिर अकील बाबा ने बताया कि उन्हें इंजीनियरिंग कॉलेज हॉस्टल से फोन आया था। बताया गया कि हॉस्टल में एक काला नाग घुस आया है। अकील बाबा अपने ​साथी के साथ हॉस्टल पहुंचे तो हॉस्टल के गलियारे से पीछे की तरफ पत्थर के नीचे सांप छिपे होने की जानकारी दी गई थी।

Recommended Video

    अफसर की कार में सांप! मचा हड़कंप, इंजन से लिपटकर बैठे थे नागराज

    वे पहुंचे तो फर्शी के नीचे सांप के होने का संकेत मिला था। फर्शी को उखाड़ा तो सांप दिख गया। उसे तत्काल काबू में कर लिया गया। अकील बाबा ने बताया कि यह ब्लैक कोबरा प्रजाति का खतरनाक और काफी जहरीला सांप है। इसके काटने से इंसान की जान निकल जाती हैं। सांप को ले जाकर जंगल में छोड़ा जाएगा।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+