बागेश्वरधाम धीरेंद्र शास्त्री कथाः आयोजन समिति-जिला प्रशासन में तनातनी, कलेक्टर को हस्तक्षेप करना पड़ा
पं. धीरेंद्र शास्त्री की कथा की व्यवस्थाओं में समिति प्रशासन के निर्देश-सुझाव को अनदेखा कर रही। संयुक्त बैठक में समिति को व्यवस्थाएं करने कहा गया है। अधिकारियों ने कहा कि अप्रत्याशित स्थिति बनी तो जबावदारी समिति की होगी।

बागेश्वरधाम पीठाधीश्वर धीरेंद्र शास्त्री की मध्य प्रदेश के सागर में आयोजित हो रही श्रीमद् भागवत कथा के तीसरे दिन प्रशासन, पुलिस अधिकारी और आयोजन समिति के बीच तनातनी खुलकर सामने आ गई। दरअसल समिति जिला प्रशासन के अधिकारियों के निर्देशानुसार व्यवस्थाएं नहीं कर रही है, जिस कारण कलेक्टर को हस्तक्षेप करने आगे आना पड़ा।
सागर के बामौरा स्थित बांके बिहारी नगर में आयोजित हो रही बागेश्वरधाम के पंडित धीरेंद्र शास्त्री की कथा के दौरान की गई व्यवस्थाओं और सुरक्षा को लेकर पुलिस प्रशासन ने हाथ खड़े कर दिए हैं। पुलिस अधिकारियों और जिला प्रशासन के आला अधिकारियों ने मंगलवार को कथा आयोजन समिति के साथ बैठक कर उनको एक-एक बिंदू पर लिखित और मौखिक रूप से व्यवस्थाएं कराने के निर्देश दिए हैं। बैठक में यह स्पष्ट कर दिया गया है कि यदि सुरक्षा को लेकर कोई कमियां रह जाती हैं या कोई हादसा या अप्रत्याशित स्थिति बनती है तो उसकी जबावदारी केवल आयोजन समिति की होगी। इस आशय का बाकायदा पुलिस अधिकारियों ने बयान भी जारी किया हैं।

कथा स्थल के पंखों को कलेक्टर ने सामने खड़े होकर सुधरवाया
दरअसल कथा प्रारंभ हुए दो दिन हो चुके हैं। इसके पूर्व करीब 15 दिन से प्रशासन, पुलिस, नगर निगम, स्वास्थ्य विभाग के आला अधिकारी लगातार निरीक्षण कर व्यवस्थाओं को पुख्ता करने बार-बार मौखिक व लिखित में आयोजन समिति को दे चुके हैं। बावजूद इसके समिति ने निर्देशों के अनुसार व्यवस्था नहीं की है। जिस कारण अधिकारी समिति से नाराज बताए जा रहे हैं। कलेक्टर दीपक आर्य जब खुद दलबल के साथ मौके पर पहुंचे तो कथा पंडाल के पंखों को उन्होंने खुद सामने खड़े होकर सुधरवाया।
यह व्यवस्थाएं कराने के लिए दिए हैं निर्देश
Recommended Video
- कथा स्थल पर 26 और 27 अप्रैल को दिव्य दरबार में अत्याधिक श्रद्धालु आएंगे समिति आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करे।
- भोजनशाला एक ही है। एक और बनाएं, जिससे कि भीड़ एकत्र न हो और आगन्तुक श्रध्दालु आराम से प्रसादी प्राप्त कर सकें।
- कथा स्थल के पास खुले कुंओं पर आवश्यक फेंसिंग तत्काल की जाए।
- पंपिंग स्टेशन जहां से टैंकर का पानी लिया जा रहा है, वहां पक्का फर्श बनाएं, जिससे कि कीचड़ न हो।
- आयोजन समिति में लगे वाहनों की सूची प्रशासन को दें, जिससे कि उनका कथा स्थल पर आसानी से आवागमन हो सके।
- आयोजन समिति द्वारा जो पास जारी किए गए हैं, उनकी सूची एवं आयोजन समिति के सदस्यों की सूची तत्काल जिला एवं पुलिस प्रशासन को उपलब्ध कराएं।












Click it and Unblock the Notifications