Sagar News: कोरोना के केस बढ़ने से हड़कंप, अलर्ट जारी, 20 से अधिक एक्टिव केस मौजूद
सागर के शहर और ग्रामीण इलाकों में कोरोना का खतरा बढ़ गया है। अप्रैल महीने में कोरोना संक्रमण के मामले तेजी से सामने आने लगे हैं। पिछले कुछ दिनों से लगातार मामले सामने आ रहे हैं।

सागर बुंदेलखंड मेडिकल काॅलेज की वायरोलाॅजी लैब से लगभग रोजाना ही कोरोना के मामले सामने आ रहे हैं। जिले में कोरोना का खतरा बढ़ता जा रहा है। इस हफ्ते में सोमवार से अभी तक करीब 15 संक्रमित केस सामने आ चुके हैं। जिला प्रशासन कोरोना बचाव और प्री-काॅसन रखने की सलाह भी जारी कर रहा है।
देश-प्रदेश में कोरोना संक्रमण तेजी से फैल रहा है। इसका वायरल सागर में तेजी से पैर पसार रहा है। चिकित्सकों के अनुसार जिले में हर इलाके में कोरोना का खतरा बन गया है। लोगों को सामान्य लक्षणों में भी कोरोना निकल रहा है। बीएमसी की वायरोलाॅजी लैब से जारी बुलेटिन के अनुसार बीते हफ्ते से अभी तक कोरोना के डेढ़ दर्जन मामले सामने आ चुके हैं। महज चार दिन में ही करीब 15 पाॅजीटिव मामले रिपोर्ट हुए हैं।
बीएमसी में एक भी मरीज भर्ती नहीं है
कोरोना के मामले में सबसे राहत की बात यह है कि इसमें जिले में अभी तक कोरोना से मृत्यु जैसा मामला सामने नहीं आया है। वहीं जितने भी मरीज पाॅजीटिव निकले हैं, वे गंभीर नहीं हैं, घर पर रहकर ही इलाज करा रहे हैं। बीएमसी में शुक्रवार के दिन तक एक भी कोरोना का मरीज भर्ती नहीं है।












Click it and Unblock the Notifications