इंदौर के बाद सागर में भी जिलाध्यक्ष का विरोध, सड़क पर उतरे कांग्रेसी, पुतला जलाया

सागर शहर कांग्रेस अध्यक्ष पर राजकुमार पचौरी की नियुक्त होते ही ​कांग्रेस की कलह और गुटबाजी सामने आ गई। कांग्रेस के कमलनाथ कैंप से ही राजकुमार की नियुक्ति हुई है तो उन्हीं के खेमे से दूसरे गुट ने इसका तीखा विरोध कर दिया।

कमलनाथ खेमे के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष का विरोध, पुतला जलाया

congress district president protest मप्र के सागर में कांग्रेस की गुटबाजी और अंदरुनी कलह जिलाध्यक्ष की नियुक्ति होते ही सड़क पर आ गई। कमलनाथ द्वारा दो दिन पहले सागर शहर कांग्रेस जिलाध्यक्ष पद पर राजकुमार पचौरी की नियुक्ति की गई थी। राजकुमार को जिलाध्यक्ष नियुक्त​ किए जाने के विरोध में कांग्रेस का दूसर धड़ा सड़क पर उतर आया। सड़क पर प्रदर्शन करते हुए कांग्रेस कार्यालय के सामने जिलाध्यक्ष राजकुमार पचौरी का पुतला भी जलाया गया। इस दौरान पूर्व मंत्री एवं प्रदेश उपाध्यक्ष प्रकाश जैन मुर्दाबाद के नारे भी लगाए गए।

Recommended Video

    इंदौर के बाद सागर में भी जिलाध्यक्ष का विरोध, सड़क पर उतरे कांग्रेसी, पुतला जलाया
    कमलनाथ खेमे के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष का विरोध, पुतला जलाया

    मप्र कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष की सहमति से दो दिन पहले मप्र के 32 शहरों में 64 जिलाध्यक्षों की नियुक्ति की सूची जारी की गई। इसमें शहर और ग्रामीण कांग्रेस जिलाध्यक्षों के नाम शामिल थे। सूची जारी होने के 24 घंटे में ही इंदौर और सागर में कांग्रेस जिलाध्यक्ष पद पर नियुक्तियों का विरोध सामने आ गया। इंदौर में तो नियुक्ति को होल्ड कर दिया गया, लेकिन सागर में ऐसा नहीं किया गया। सागर में शहर कांग्रेस अध्यक्ष के पद पर कमलनाथ के फॉलोअर और उन्हीं के कैंप के युवा नेता राजकुमार पचौरी को कांग्रेस अध्यक्ष पद का दायित्व सौंपा गया है। कांग्रेस के पुराने पदाधिकारी और नेता इस नियुक्ति का विरोध जताने सड़क पर आ गए। मंगलवार शाम को कांग्रेस कार्यालय के सामने प्रदर्शन कर जमकर नारेबाजी की गई।​ विरोज जता रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नवनियु​क्त जिलाध्यक्ष का कार्यालय के सामने पुतला दहन किया। इस दौरान जय जय कमलनाथ और राजकुमार पचौरी मुर्दाबाद व प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष पूर्व मंत्री प्रकाश जैन मुर्दाबाद के नारे भी लगाए गए।

    राजकुमार पर भाजपा का एजेंट होने के लगाए आरोप
    एनएसयूआई के जिला उपाध्यक्ष ​निखिल चौकसे ने बताया कि ​राजकुमार पचौरी मंत्री गोविंद राजपूत का पिट्ठू है, उनके एजेंट के रूप में काम कर रहे हैं। राजकुमार के लिए उन्हीं ने फंडिंग की थी, उसी फंडिंग का उपयोग कर नियुक्ति कराई है। राजकुमार बंडा से भगौड़े हैं। कांग्रेस नेता जतिन चौकसे पर जानलेवा हमला कराया था। राजकुमार का बतौर अध्यक्ष अस्वीकार करते हैं, नकारते हैं। ऐसे नकारा और भाजपा के एजेंट को स्वीकार नहीं करेंगे। इस संबंध में कार्यकर्ता जल्द ही कमलनाथ जी से मुलाकात कर सारे घटनाक्रम और बातों से अवगत कराएंगे, ताकि नए अध्यक्ष की नियुक्ति की जाए।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+