अंतिम संस्कार की हो रही थी तैयारी, कांग्रेस अध्यक्ष को श्मशान घाट से उठा ले गई पुलिस, जानें क्या है मामला?
Sagar News: मध्य प्रदेश के सागर जिले में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। अंत्येष्टि में शामिल होने गए शमशान घाट से कांग्रेस के सेवादल अध्यक्ष को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस उन्हें थाने में नजरबंद करके रखा गया। उन्होंने कहा कि श्मशान से आए हैं घर चलकर नहाकर आ जाते हैं तो परमिशन नहीं दी गई। थाना परिसर में हैंडपंप के नीचे बैठकर उनको नहलाया गया।

दरअसल, सीएम डॉ. मोहन यादव 27 सितंबर को सागर आए हैं। कांग्रेस दौरान कहीं विरोध जताने न निकल पड़े इस कारण सुबह से धरपकड़ शुरू हो गई थी। इधर कांग्रेस सेवादल अध्यक्ष एक महिला की अंत्येष्ठी के लिए श्मशान गए थे। पुलिस उनको तलाशते सीधे श्मशान पहुंच गई और उन्हें नजर बंद कर लिया। अंत्येष्टी से नहाने के लिए उनको घर नहीं जाने दिया गया, बल्कि थाने लाकर यहां खुले परिसर में हैंडपंप के नीचे उनको नहलवाया गया।
गुरूवार को सागर में बुंदेलखंड रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव का आयोजन किया गया था। इसमें शिरकत करने प्रदेश के मुखिया डॉक्टर मोहन यादव भी आए हुए थे। इस दौरान कांग्रेस बीते चार दिन से कॉन्क्लेव को दिखावा बताकर विरोध कर रही थी।
गुरूवार को विरोध की आशंका के चलते पुलिस ने कांग्रेस के तमाम नेताओं की गिरफ्तारी शुरू कर दी या फिर उन्हें नजर बंद कर दिया था। इस दौरान कांग्रेस सेवादल के सागर जिलाध्यक्ष व पूर्व पार्षद महेश जाटव के साथ पुलिस ने गजब ही काम कर दिया। सेवादल अध्यक्ष महेश जाटव अपने मोहल्ले की एक महिला की अंत्येष्टी में शामिल होने श्मशान गए थे।

कैंट पुलिस बल ने सेवादल अध्यक्ष महेश जाटव को श्मशान में ही नजर बंद कर लिया। जब तक अंत्येष्टी संपन्न नहीं हो गई पुलिसकर्मी उनके साथ साए कि तरह रहा। जब नहाने के लिए घर जाने लगे तो पुलिसवालों ने मना कर दिया कि अब आप कहीं नहीं जा सकते हैं। सीधे थाने चलना है। महेश जाटव और पुलिसकर्मी अपनी-अपनी मोटर साइकल पर पुलिस सुरक्षा में थाने पहुंचे।
जाटव ने कहा कि मरघट से आए हैं। नहाने के लिए घर तो जा सकते हैं तो पुलिसवाले नहीं माने और उन्हें थान परिसर में ही नहाने का बोल दिया।
थाने में लगे हैंडपंप पर महेश जाटव नहाने पहुंचे तो एक पुलिसकर्मी ने उनकी मदद करते हुए हैंडपंप चलाया। पुलिसकर्मी हैंडपंप चलाता रहा और महेश जाटव खुले परिसर में ही बैठकर नहाने का आनंद लेते रहे। वे पुलिसकर्मी से कहते भी नजर आए कि यार घर जाकर नहा लेने देते, यहां खुले में नहाना अच्छा नहीं लगता है।












Click it and Unblock the Notifications