Sagar: चेन पुलिंग में यात्री को पकड़ा, ATM जाकर रिश्वत लेने वाले RPF के ASI, आरक्षक सस्पेंड
मध्य प्रदेश के बीना रेलवे स्टेशन के आरपीएफ थाने में पदस्थ एक एएसआई और आरक्षक को सस्पेंड किया गया है। दोनों ने चेन पुलिंग करने वाले एक यात्री से रिश्वत लेकर उसे छोड़ा था।

बीना आरपीएफ के रिश्वतखोर एएसआई और आरक्षक पर निलंबत की गाज गिरी है। दोनों ने सचखंड एक्सप्रेस में चेन पुलिंग के आरोप में एक यात्री को पकड़ा था, उसे छोड़ने के एवज में दोनों ने 5 हजार रुपए लिए थे, नकद नहीं थे तो एटीएम तक लेकर गए थे।
बीना स्टेशन प्रबंधन सूत्रों के अनुसार आरपीएफ थाने में पदस्थ एएसआई मुकीम खान व आरक्षक विक्रम सिंह डागोर को निलंबित कर दिया है। इन दोनों पर सचखंड एक्सप्रेस ट्रेन में चेन पुलिंग करने के आरोप में एक यात्री को पकड़ने व बाद में रिश्वत लेकर छोड़ने के आरोप लगे हैं। दोनों के खिलाफ रेलवे के एप पर उसी यात्री ने शिकायत कर दी थी, जिससे इन्होंने रिश्वत के रुपए लिए थे।
Recommended Video
नकद नहीं थे तो एटीएम से पैसे निकलवाकर रिश्वत ली, कैमरे में कैद
मामला काफी इंट्रेस्टिंग है, कारण दोनों ने जिस यात्री को चेन पुलिंग के आरोप में पकड़ा था, उसके पास नकद रुपए नहीं थे। दोनों आरपीएफ एएसआई और आरक्षक उसे लेकर रेलवे स्टेशन परिसर में लगे एटीएम तक लेकर गए थे। उसने एटीएम से 5 हजार रुपए निकालकर इन्हें दिए थे। शिकायत की प्राथमिक जांच में एटीएम में लगे सीसीटीवी कैमरे में दोनों आरपीएफ जवान दिख रहे थे, इसी कारण शिकायत को सही मानते हुए इन्हें निलंबित किया गया है। हालांकि इस मामले में आरपीएफ के अधिकारी पुष्टि नहीं कर रहे हैं। मामला 15 अप्रैल को सचखंड एक्सप्रेस का है, उस दिन एएसआइ्र मुकीम खान व आरक्षक विक्रम सिंह डागोर की ड्यूटी पर मौजूद थे।












Click it and Unblock the Notifications