निगम बजटः बाजार बैठकी बंद करने आ सकता है प्रस्ताव, नया कर नहीं लगेगा!
सागर नगर निगम का बजट आगामी 31 मार्च 2023 को आएगा। निगम सूत्रों के मुताबिक करीब 600 करोड़ का बजट प्रस्ताव आएगा, बाजार बैठकी ठेका को बंद करने के प्रस्ताव बजट बैठक में लाया जाएगा।

नगर निगम परिषद का बजट आगामी शुक्रवार 31 मार्च को परिषद की साधारण सभा में प्रस्तुत किया जाएगा, करीब 500 करोड़ रुपए के बजट में इस चुनावी वर्ष में शहर के लोगों पर कोई नया कर लागू नहीं किए जाने की जानकारी है, तो वहीं बजट की इस बैठक में शहर की सड़कों पर दुकान लगाने एवं फेरी लगाकर जीवन यापन करने वाले लोगों से अब आगामी समय में बाजार बैठकी का टैक्स नहीं लिए जाने के प्रस्ताव पर भी विचार किया जा रहा है।

नगर निगम का बजट आगामी 31 मार्च को निगम परिषद की बैठक में रखा जाएगा, निगम सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार करीब 600 करोड़ रुपए के इस बजट में इस वर्ष शहर के लोगों पर फिलहाल कोई नया कर लागू नहीं किया जा रहा है। बताया जाता है कि पिछले तीन दिनों से लगातार महापौर परिषद की बैठकों में बजट को अंतिम रूप दे दिया गया है। सूत्र बताते हैं कि दो वर्ष बाद निर्वाचित परिषद की बैठक में आने वाले इस नए बजट में शहर में विभिन्न नए निर्माण कार्यों विशेषकर सड़क निर्माण को प्राथमिकता से स्वीकृत किया गया है। बताया जाता है कि नई परिषद के इस पहले बजट में पार्षदों द्वारा दिए गए वार्डों में विभिन्न निर्माण कार्यों के प्रस्तावों को भी शामिल किया गया है।
बाजार बैठकी बंद कर इसकी राशि की भरपाई के लिए नया प्रावधान होगा
बताया जाता है कि नई निर्वाचित परिषद के इस पहले बजट में शहर में बाजार बैठकी के ठेके को बंद करने को लेकर भी प्रस्ताव विचाराधीन है, हालांकि बाजार बैठकी का ठेका तीन माह पूर्व ही एक वर्ष के लिए हुआ है, ऐसे में अगले दिसंबर तक इसे बंद करना संभव नहीं है, लेकिन फिर भी इस पर प्रस्ताव लाकर सदस्यों के सुझाव को लेकर विचार किया जाना प्रस्तावित है। वहीं दूसरी ओर इस बजट में शहर की अंदरूनी सड़कों के लिए भी कुछ प्रावधान किए गए हैं।












Click it and Unblock the Notifications