Sagar News: बीड़ी पीना महंगा पड़ा, धुएं से परेशान भाई—भतीजों के हाथों चली गई जान
जरा-जरा सी बात पर लोग परिजन की जान लेने पर आमादा हो जाते हैं। सागर के बीना में ऐसा ही एक मामला सामने आया है, जिसमें भाई और भतीजों ने मिलकर बीड़ी पीने के मामूली विवाद में चाचा की हत्या कर दी।

सागर जिले के बीना शहर में परिवार में ही मनमुटाव के चलते एक व्यक्ति को बीड़ी पहना इतना भारी पड़ गया कि उसके भाई और भतीजों ने मिलकर उसकी जान ले ली। उसके सिर पर पत्थर पटक-पटक कर उसकी हत्या कर दी गई। घटना के बाद आरोपी पिता और बेटे फरार हो गए।

घटना के बाद आरोपी फरार हो गए हैं
बीना थाना पुलिस के अनुसार शुरुआती जांच में जो बात सामने आई है, उसमें आरोपियों ने अपने चाचा के द्वारा बीड़ी पीने पर विवाद किया था। बाद में मामला मारपीट तक पहुंचा और मृतक रमेश के भाई कोमल राय, भतीजे किशन राय व गोविंद राय ने उस पर पत्थर पटक दिया। आरोपी फरार हो गए हैं, उनकी तलाश की जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications